Wednesday, 12 August 2026
INTइंडियन न्यूज़ ट्रस्टजहाँ सत्य मिले विश्वास से
ताज़ा खबरें

समाचार · मध्य प्रदेश

हरदा में पोस्ट मैट्रिक छात्रावास की 160 सीटों पर प्रवेश:11वीं से ग्रेजुएशन तक के पिछड़ा वर्ग छात्र कर सकते हैं आवेदन, 30 अगस्त अंतिम तारीख

INT News12 August 2026 at 08:47 pm

हरदा में पिछड़ा वर्ग तथा अल्पसंख्यक कल्याण विभाग ने शिक्षण सत्र 2026-27 के लिए पोस्ट मैट्रिक छात्रावासों में प्रवेश के लिए आवेदन आमंत्रित किए हैं। जिले में कुल 160 सीटों पर प्रवेश दिया जाएगा। सहायक संचालक पिछड़ा वर्ग तथा अल्पसंख्यक कल्याण नरेंद्र गौतम ने बताया कि तवा कॉलोनी स्थित दुर्गा मंदिर के पीछे पिछड़ा वर्ग पोस्ट मैट्रिक कन्या छात्रावास में 80 सीटें खाली हैं। वहीं, छीपानेर रोड पर नहर के पास स्थित पिछड़ा वर्ग पोस्ट मैट्रिक बालक छात्रावास में भी 80 सीटें रिक्त हैं। कक्षा 11वीं से ग्रेजुए तक के विद्यार्थी कर सकते हैं आवेदन छात्रावास में प्रवेश के लिए उन छात्र-छात्राओं को प्राथमिकता दी जाएगी, जिनके निवास से संबंधित शैक्षणिक संस्था पांच मील की दूरी के अंदर उपलब्ध नहीं है। कक्षा 11वीं से स्नातक और स्नातकोत्तर कक्षाओं में नियमित रूप से पढ़ाई कर रहे पिछड़ा वर्ग के विद्यार्थी आवेदन कर सकते हैं। आवेदन के लिए सक्षम अधिकारी द्वारा जारी जाति प्रमाण पत्र और शैक्षणिक संस्था में प्रवेश होना जरूरी है। प्रवेश के लिए आवेदन जमा करने की अंतिम तारीख 30 अगस्त 2026 है। छात्रावास प्रवेश से जुड़ी विस्तृत जानकारी के लिए सहायक संचालक, पिछड़ा वर्ग तथा अल्पसंख्यक कल्याण विभाग के कार्यालय, कलेक्टर परिसर स्थित रूम नंबर 52 में संपर्क किया जा सकता है।