sports
पिता के निधन पर टूटे मेसी, इंस्टाग्राम पर लिखा भावुक संदेश, रोनाल्डो ने बढ़ाया हौसला

Messi Instagram Post: फुटबॉल जगत के दो सबसे बड़े सितारों लियोनेल मेसी और क्रिस्टियानो रोनाल्डो के बीच मैदान पर सालों तक चली प्रतिद्वंद्विता के बाद अब एक भावुक पल सामने आया है. मेसी ने पिता जॉर्ज मेसी के निधन के बाद उनको याद करते हुए सोशल मीडिया पर एक बेहद भावुक संदेश लिखा है. इस पोस्ट पर रोनाल्डो ने उनके प्रति संवेदना जताई और मुश्किल समय में अपने पुराने प्रतिद्वंद्वी और उनके परिवार को मजबूती दी है.
पिता को याद कर भावुक हुए मेसी
View on Instagram
68 वर्षीय जॉर्ज मेसी का लंबे समय से बीमारी से जूझने के बाद रोसारियो के एक क्लिनिक में निधन हो गया. उनके जाने से मेसी को गहरा सदमा लगा है. मेसी ने इंस्टाग्राम पर पिता के साथ अपनी तस्वीर साझा करते हुए लिखा कि उन्हें अभी भी यकीन नहीं हो रहा कि उनके पिता अब उनके साथ नहीं हैं. उन्होंने कहा कि वह यह सोच भी नहीं पा रहे कि अब वह अपने पिता को देख या उनसे बात नहीं कर पाएंगे.
विश्व कप में खेलते देखना चाहते थे पिता
मेसी ने बताया कि उनके पिता आखिरी विश्व कप में उन्हें खेलते हुए देखना चाहते थे. जॉर्ज की तबीयत बिगड़ने के बावजूद मेसी को उम्मीद थी कि वह ठीक होकर विश्व कप का फाइनल देखने पहुंचेंगे. मेसी ने लिखा कि वह लगातार अपने पिता से कहते रहे कि अर्जेंटीना फाइनल तक पहुंचेगा और जॉर्ज उन्हें देखने के लिए वहां जरूर आएंगे, लेकिन ऐसा नहीं हो सका.
Also Read: एंड्रयू फ्लिंटॉफ के बेटे रॉकी ने तोड़ा 134 वर्ष पुराना रिकॉर्ड, 18 की उम्र में बने लंकाशायर के सबसे युवा शतकवीर
मैच के बाद रहता था मैसेज का इंतजार
मेसी ने बताया कि हर मैच के बाद उन्हें अपने पिता के संदेश का इंतजार रहता था. यही वह पल था जब उन्हें पिता की गंभीर स्थिति का एहसास और ज्यादा हुआ. अर्जेंटीना फाइनल तक पहुंचा, लेकिन मेसी के पिता वहां मौजूद नहीं थे. मेसी ने कहा कि वह विश्व कप जीतकर ट्रॉफी अपने पिता को दिखाना चाहते थे, लेकिन वह ऐसा नहीं कर सके.
Also Read: मैथ्यू हेडन ने गिल की कप्तानी पर क्यों जताया भरोसा? WTC में भारत की हालत पर भी रखी अपनी राय
पिता थे दोस्त, एजेंट और सबसे बड़े मार्गदर्शक
मेसी ने अपने पिता को सिर्फ पिता नहीं, बल्कि दोस्त और एजेंट भी बताया. उन्होंने याद किया कि बचपन में जॉर्ज काम से लौटने के बाद उन्हें अभ्यास के लिए लेकर जाते थे. उनकी मां भी कई बार उन्हें ट्रेनिंग पर ले जाती थीं, लेकिन जॉर्ज उनका कोई मुकाबला नहीं छोड़ते थे. मेसी ने पोस्ट के अंत में कहा कि उन्हें नहीं पता कि अब पिता के बिना वह कैसे आगे बढ़ेंगे, लेकिन उन्होंने वादा किया कि वह अपने बच्चों की परवरिश उसी तरह करेंगे, जैसे उनके माता-पिता ने उनकी परवरिश की थी.
रोनाल्डो ने मेसी को दिया सहारा
मेसी की भावुक पोस्ट पर पुर्तगाल के दिग्गज क्रिस्टियानो रोनाल्डो ने भी प्रतिक्रिया दी. उन्होंने मेसी और उनके परिवार के प्रति संवेदना जताते हुए लिखा, 'इन मुश्किल वक्त में आपको और आपके परिवार को एक बड़ा गले लगाना, लियो. बहुत ताकत.'
Also Read: ICC Rankings में इंडियन प्लेयर्स का जलवा, टेस्ट में बाबर की टॉप-10 में वापसी