Wednesday, 12 August 2026
INTइंडियन न्यूज़ ट्रस्टजहाँ सत्य मिले विश्वास से
ताज़ा खबरें

समाचार · मध्य प्रदेश

छतरपुर में निकली तिरंगा साइकिल रैली:विधायक, कलेक्टर समेत अधिकारी हुए शामिल, देशभक्ति और राष्ट्रीय एकता का संदेश दिया

INT News12 August 2026 at 09:29 pm

छतरपुर में बुधवार को 'हर घर तिरंगा' अभियान के तहत तिरंगा साइकिल रैली निकाली गई। लोगों ने हाथों में तिरंगा लेकर वंदे मातरम् और देशभक्ति के नारे लगाए। रैली की शुरुआत वंदे मातरम् के सामूहिक गायन से हुई। छतरपुर विधायक ललिता यादव, कलेक्टर मृणाल मीना, जिला पंचायत अध्यक्ष विद्या अग्निहोत्री और नगर पालिका अध्यक्ष ज्योति चौरसिया ने हरी झंडी दिखाकर रैली को रवाना किया। रैली उत्कृष्ट विद्यालय क्रमांक-1 से शुरू होकर छत्रसाल चौराहा, महल रोड, प्रताप सागर तालाब और पुलिस लाइन होते हुए वापस उत्कृष्ट विद्यालय पहुंची। तस्वीरें देखें…

अधिकारी, विद्यार्थी और एनसीसी कैडेट्स हुए शामिल रैली में पुलिस अधीक्षक रजत सकलेचा, जिला पंचायत सीईओ नमः शिवाय अरजरिया, एडीएम विनय द्विवेदी, एएसपी आदित्य पाटले, सीएमओ माधुरी शर्मा सहित जनप्रतिनिधि, समाजसेवी, अधिकारी-कर्मचारी, विद्यार्थी और एनसीसी कैडेट्स शामिल हुए। शहर के लोग भी रैली में शामिल हुए। सेल्फी पॉइंट भी बनाया गया रैली के दौरान प्रतिभागियों ने हाथों में तिरंगा लेकर वंदे मातरम् और देशभक्ति के नारे लगाए। प्रशासन ने लोगों से 'हर घर तिरंगा' अभियान से जुड़ने और स्वतंत्रता दिवस पर अपने घरों पर तिरंगा फहराने की अपील की। रैली के समापन स्थल पर तिरंगा सेल्फी पॉइंट बनाया गया था, जहां प्रतिभागियों ने तस्वीरें लीं। 17 अगस्त तक चलेगा अभियान जिले में 17 अगस्त तक 'हर घर तिरंगा' अभियान चलाया जा रहा है। रैली का उद्देश्य लोगों को अभियान से जोड़ना और स्वतंत्रता दिवस के मौके पर घरों पर तिरंगा फहराने के लिए प्रेरित करना था।