Wednesday, 12 August 2026
INTइंडियन न्यूज़ ट्रस्टजहाँ सत्य मिले विश्वास से
ताज़ा खबरें

समाचार · हरियाणा

नूंह में कूड़े के ढेर में मिली नवजात बच्ची:ग्रामीणों ने बाहर निकाल कर अस्पताल पहुंचाया, पुलिस खंगाल रही सीसीटीवी फुटेज

INT News12 August 2026 at 09:17 pm

नूंह जिले के साकरस गांव के पास बुधवार को कूड़े के ढेर में एक नवजात बच्ची दबी हुई मिली। ग्रामीणों ने बच्ची को कूड़े से बाहर निकाला और पुलिस की मदद से उसे अस्पताल पहुंचाया। बच्ची का उपचार अल-आफिया अस्पताल, मांडीखेड़ा में चल रहा है। यह घटना बुधवार को सामने आई, जब गांव के लोगों ने कूड़े के ढेर में एक नवजात बच्ची को देखा। जिसके बाद ग्रामीणों ने बच्ची को सुरक्षित बाहर निकाला। राहत की बात यह रही कि बच्ची जीवित थी। डॉक्टर बोले- शरीर पर हल्की चोट अल-आफिया अस्पताल के डॉ. इरफान ने बताया कि कूड़े में दबे होने के कारण बच्ची के शरीर पर हल्की चोटें आई हैं। हालांकि, उसकी हालत फिलहाल स्थिर है और चिकित्सक उसके जल्द स्वस्थ होने की उम्मीद कर रहे हैं। पुलिस जांच में जुटी मामले की गंभीरता को देखते हुए थाना सदर फिरोजपुर झिरका पुलिस ने अज्ञात व्यक्ति के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया है। थाना प्रभारी सुभाष चंद्र के अनुसार, पुलिस आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगाल रही है। पुलिस यह पता लगाने में जुटी है कि नवजात को कूड़े के ढेर तक कौन लेकर आया और उसे वहां छोड़ने के पीछे क्या कारण था। जांच के बाद ही इस घटना के पीछे के तथ्यों का खुलासा हो पाएगा।