Tuesday, 11 August 2026
INTइंडियन न्यूज़ ट्रस्टजहाँ सत्य मिले विश्वास से
ताज़ा खबरें

समाचार · हरियाणा

गाय से टकराकर बाइक-स्कूटी सेल-परचेज कारोबारी की मौत CCTV:NIT-5 का रहने वाला,1 साल पहले हुई थी शादी, दोस्त से मिलकर घर लौट रहा

INT News11 August 2026 at 03:02 pm

फरीदाबाद के एनआईटी 3 नंबर इलाके में मंगलवार की सुबह करीब 4 सड़क पर बैठी कैटल (गाय) से स्कूटी सवार की टक्कर हो गई। तेज स्पीड़ होने के कारण युवक दूर उछल कर जा गिरा और डिवाइडर से टकरा गया। इस हादसे में वह गंभीर रूप से घायल हो गया, जिसको इलाज के लिए बीके अस्पताल लेकर जाया गया। जहां पर उसकी मौत हो गई। पुलिस ने मृतक के शव को पोस्टमार्टम के बाद परिजनों के हवाले कर दिया। पुलिस मामले की जांच कर रही है। दोस्त के पास से वापस आ रहा था। पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार मृतक आशु खत्री एनआईटी 5 का रहने वाला था। आशु के चाचा अशोक खत्री ने जानकारी देते हुए बताया कि वह अपने दोस्त के पास से सुबह करीब 4 बजे घर के लिए वापस लौट रहा था। आशु बाइक व स्कूटी की सैल-परचेज का काम करता था। पिछले करीब 8-10 सालों से वह इसी काम को कर रहा था। एनआईटी 5 में वह अपने बड़े भाई, माता-पिता और पत्नी के साथ रहता था। 1 साल पहले हुई थी शादी परिजनों के अनुसार आशु खत्री की एक साल पहले ही शादी हुई थी और शादी के बाद उसका कोई बच्चा नही था। उनके मुताबिक टक्कर होने के काफी समय बाद तक वह सड़क पर ही बेहोशी की हालत मे पड़ा रहा। जब दिन निकल आया तो आस-पास के लोग उसको पास के निजी अस्पताल में लेकर गए। जहां से उसको बीके के लिए रेफर कर दिया गया। लेकिन रास्ते में ही उसकी मौत हो गई। सीसीटीवी में सड़क पर बैठा दिखा आवारा पशु सेक्टर 3 चौकी के इंचार्ज मनोज ने बताया कि पुलिस को हादसे की सूचना मिली थी। जिसमें आस-पास के लगे सीसीटीवी चैक किए तो पता चा कि रात के समय सड़क के बीच में गाय का एक झुंड़ बैठा हुआ था। जिससे टक्कर होने के बाद युवक का सर डिवाइडर से टकरा गया। जिस कारण उसकी मौत हो गई। पुलिस ने परिजनों के ब्यान लेकर 174 की कार्रवाही कराते हुए श‌व का पोस्टमार्टम कराकर परिजनों को सौंप दिया है। दो साल में 15 से अधिक लोगों को कर चुके हैं घायल जानकारी के अनुसार फरीदाबाद में वर्ष -2024 से अबतक हुए करीब 20 हादसे में 15 से अधिक लोग घायल हो चुके है | साथ ही अगस्त-2024 में भारत कॉलोनी में एक प्रॉपर्टी डीलर की मौत हो चुकी है | हालांकि प्रॉपर्टी डीलर मौत मामले में खेड़ीपुल थाना में फरीदाबाद नगर निगम अधिकारियो के खिलाफ मुकदमा दर्ज हुआ, लेकिन किसी की गिरफ्तारी अभी तक नहीं हुई है | इसके अलावा 24 अप्रैल-2026 में शहर के पॉश माने जाने वाले सेक्टर-15ए में लावारिश पशु ने सड़क पर जा रही महिला और उसकी दो मासूम बेटियों पर हमला कर दिया और पटक-पटक कर घायल कर दिया था | इसमें तीनों गंभीर रूप से घायल हो गए थे।