Tuesday, 11 August 2026
INTइंडियन न्यूज़ ट्रस्टजहाँ सत्य मिले विश्वास से
ताज़ा खबरें

समाचार · मध्य प्रदेश

फरियादी ही निकला माइक्रोफाइनेंस कंपनी में लूट का मास्टरमाइंड:दमोह में कलेक्शन बैग लूटने रची साजिश; 3 आरोपी गिरफ्तार, 1.05 लाख कैश बरामद

INT News11 August 2026 at 05:44 pm

दमोह के जबलपुर नाका क्षेत्र में हुई माइक्रोफाइनेंस कंपनी के कर्मचारियों से लूट की वारदात का पुलिस ने खुलासा कर दिया है। चौंकाने वाली बात यह है कि मामले में रिपोर्ट दर्ज कराने वाला फरियादी घनश्याम अहिरवार ही मास्टरमाइंड निकला। पुलिस ने तीनों आरोपियों को गिरफ्तार कर लूटी गई रकम और वारदात में प्रयुक्त सामग्री बरामद कर ली है। साथी महिला कर्मचारी का बैग छीनकर भागे थे बाइक सवार फरियादी घनश्याम अहिरवार निवासी सागर ने 8 अगस्त को रिपोर्ट दर्ज कराई थी कि दो अज्ञात बाइक सवारों ने उसकी साथी जूही चंदेल के हाथ से कलेक्शन राशि से भरा बैग छीन लिया। शिकायत के मुताबिक बैग में करीब 1.23 लाख रुपए मौजूद थे। 50 सीसीटीवी और कॉल डिटेल से खुला राज एसपी आनंद कलादगी के निर्देश पर गठित टीम ने घटना स्थल और आसपास के 50 सीसीटीवी कैमरों के फुटेज खंगाले। तकनीकी साक्ष्य और कॉल डिटेल के आधार पर जब फरियादी से कड़ाई से पूछताछ की गई, तो उसने अपना जुर्म कबूल कर लिया। घनश्याम ने बताया कि उसने अपने दो साथियों संजय सौर और सोहित उर्फ वीरेंद्र रजक के साथ मिलकर इस लूट को अंजाम दिया था। 1.05 लाख कैश और बाइक बरामद पुलिस ने आरोपियों के पास से लूटे गए 1 लाख 5 हजार रुपए नकद, घटना में इस्तेमाल की गई बाइक और तीन मोबाइल फोन (कुल कीमत लगभग 1.83 लाख रुपए) बरामद किए हैं। आरोपियों ने करीब 12 हजार रुपए खर्च कर दिए थे। कार्रवाई के बाद तीनों को कोर्ट में पेश कर जेल भेज दिया गया है।