समाचार · मध्य प्रदेश
सागर पुलिस ने 22 साल से फरार स्थाई वारंटी पकड़ा:28 साल की उम्र में किया था अपराध, 65 की उम्र में पकड़ाया, जगह बदलकर रह रहा था
सागर की गोपालगंज थाना पुलिस ने 22 साल से फरार स्थाई वारंटी को पकड़ा है। आरोपी वर्ष 2003 से फरार चल रहा था। मूल निवास बदलकर मकरोनिया में रह रहा था। जिसकी लोकेशन ट्रेस कर पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया। पुलिस के अनुसार, फरार चल रहे वारंटी संजय सिंह पिता स्व. अवधविहारी सिंह उम्र 65 वर्ष निवासी शांतिविहार रजाखेड़ी मकरोनिया को गिरफ्तार किया है। उक्त वारंटी के खिलाफ थाना गोपालगंज वर्ष 1989 में धारदार हथियार से मारपीट करने का मामला दर्ज हुआ था। इसी मामले में आरोपी वर्ष 2003 से फरार था। आरोपी को कोर्ट पेश किया वह पेशी पर हाजिर नहीं हो रहा था। कोर्ट ने वारंट जारी किया लेकिन आरोपी अपना निवास छोड़कर फरार हो गया। पुलिस लगातार उसकी तलाश कर रही थी। इसी दौरान पुलिस को मुखबिर तंत्र से मिली सूचना के आधार पर टीम ने रजाखेड़ी मकरोनिया स्थित शांतिविहार कॉलोनी के पास दबिश देकर वारंटी संजय सिंह को गिरफ्तार कर लिया। गोपालगंज थाना प्रभारी घनश्याम शर्मा ने बताया कि 22 साल से फरार स्थाई वारंटी को पकड़ा है। पूछताछ के बाद आरोपी को न्यायालय में पेश किया गया है।