Tuesday, 11 August 2026
INTइंडियन न्यूज़ ट्रस्टजहाँ सत्य मिले विश्वास से
ताज़ा खबरें

समाचार · पंजाब

पठानकोट में थाना सदर के सामने से स्प्लेंडर चोरी:कबाड़ कारोबारी की बाइक लेकर फरार हुआ चोर; सीसीटीवी में कैद वारदात

INT News11 August 2026 at 05:45 pm

पठानकोट में थाना सदर के ठीक बाहर स्थित एक कबाड़ की दुकान के सामने से मोटरसाइकिल चोरी होने का मामला सामने आया है। हैरानी की बात यह है कि यह वारदात पुलिस थाने के नजदीक हुई और पूरी घटना वहां लगे सीसीटीवी कैमरे में भी कैद हो गई। घटना के बाद पीड़ित ने पुलिस में शिकायत दर्ज कराते हुए आरोपी की जल्द गिरफ्तारी की मांग की है। जानकारी के अनुसार, कबाड़ कारोबारी लवली कुमार ने बताया कि उन्होंने अपनी स्प्लेंडर मोटरसाइकिल (नंबर PB 35 EA 1691) दुकान के बाहर खड़ी की हुई थी। उस समय वह दुकान के कामकाज में व्यस्त थे। इसी दौरान एक अज्ञात व्यक्ति मौके पर पहुंचा और मौका पाकर मोटरसाइकिल चोरी कर फरार हो गया। पुलिस मामले की जांच में जुटी कुछ देर बाद जब लवली कुमार बाहर आए तो उनकी मोटरसाइकिल वहां नहीं थी। इसके बाद आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज की जांच की गई। फुटेज में एक संदिग्ध व्यक्ति मोटरसाइकिल लेकर जाता हुआ दिखाई दे रहा है। पीड़ित ने पुलिस प्रशासन से मांग की है कि सीसीटीवी फुटेज के आधार पर आरोपी की पहचान कर उसे जल्द गिरफ्तार किया जाए और चोरी हुई मोटरसाइकिल बरामद की जाए। पुलिस ने शिकायत दर्ज कर मामले की जांच शुरू कर दी है।