समाचार · छत्तीसगढ़
भोपाल में हुई अस्मिता लीग में चमके प्रदेश के एथलीट्स:छह कैटेगरी में जीते 6 पदक, इनमें 2 रजत और 4 कांस्य
भोपाल में 8 से 10 अगस्त तक हुई अस्मिता नेशनल कायाकिंग एंड कैनोइंग प्रतियोगिता 2026 में छत्तीसगढ़ के खिलाड़ियों ने 6 पदक जीते। इनमें 2 रजत और 4 कांस्य पदक शामिल हैं। खिलाड़ियों के प्रदर्शन से छत्तीसगढ़ का नाम राष्ट्रीय स्तर पर रोशन हुआ। प्रतियोगिता में कौशल नंदनी ने महिला वर्ग में 1000 मीटर और 500 मीटर स्पर्धा में रजत पदक जीते। वहीं राधा डांगी और वंशिका ने जूनियर महिला वर्ग में कांस्य पदक हासिल किए। स्वाति साहू ने 200 मीटर महिला स्पर्धा में कांस्य पदक जीता। जूनियर महिला वर्ग में गार्गी एस. रघुवंशी और कृष्णा कचरे ने भी पदक अपने नाम किए। छत्तीसगढ़ प्रदेश कायाकिंग एंड कैनोइंग संघ के अध्यक्ष बलदेव सिंह भाटिया, सचिव अभिजीत मिश्रा और संयुक्त सचिव प्रशांत सिंह रघुवंशी ने खिलाड़ियों को बधाई दी। कोच पिंकी साहू और अशोक साहू ने भी खिलाड़ियों के प्रदर्शन की सराहना करते हुए उन्हें आगे की प्रतियोगिताओं के लिए शुभकामनाएं दीं।