Thursday, 29 October 2026
INTइंडियन न्यूज़ ट्रस्टजहाँ सत्य मिले विश्वास से
ताज़ा खबरें

entertainment

भैया, संस्कार बनाए रखिए...', Manoj Tiwari के 'चप्पल' वाले मजाक पर सरेआम भड़के पवन सिंह, Video देखें

INT News29 October 2026 at 08:36 am

Bhojpuri Music Awards 2026: सोशल मीडिया पर इन दिनों 'भोजपुरी म्यूजिक अवार्ड्स' (Bhojpuri Music Award) का एक वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है. इस वीडियो में भोजपुरी सिनेमा के दो सबसे बड़े दिग्गज- मनोज तिवारी और 'पावर स्टार' पवन सिंह एक ही मंच पर नजर आ रहे हैं. यूं तो दोनों सितारों के बीच हमेशा से एक खास रिश्ता रहा है, लेकिन हाल ही में हुए इस अवार्ड शो के मंच पर दोनों के बीच एक छोटी सी और दिलचस्प बहस देखने को मिली.

इस वाकये ने फैंस का ध्यान अपनी ओर खींच लिया है. हालांकि, यह कोई बड़ी दुश्मनी या राइवलरी नहीं है, बल्कि दो सुपरस्टार्स के बीच की हल्की-फुल्की नोकझोंक है, जिसका वीडियो इंटरनेट पर छाया हुआ है.

खराब ग ले के बावजूद मंच पर उतरे थे पवन सिंह

वायरल हो रहे इस इंस्टाग्राम रील के मुताबिक, यह वाकया उस समय का है जब पवन सिंह की तबीयत थोड़ी नासाज थी. उन्हें सर्दी हो गई थी और उनका गला भी खराब था. खुद पवन सिंह बताते हैं कि खराब गले के कारण वो निचले स्वर (स्केल) में गा रहे थे. तबीयत ठीक न होने के बावजूद, किसी एक खास इंसान के बहुत जोर देने पर पवन मंच पर आए और दर्शकों के लिए गाना गाया. जब पवन अपना गाना खत्म कर के आते है तो मनोज तिवारी उनसे हारमोनियम मांगते हैं.

पवन सिंह ने बताया मनोज जी पूछते हैं,

"बाबू हारमोनियम रखते हैं का?" इस पर पवन सहजता से जवाब देते हैं, "हां."

इसके बाद मनोज तिवारी मजे लेते हुए कहते हैं, "तो लेकर आओगे?" और वह हाथो से इशारा करते हैं की वह हारमोनियम बजा रहे हैं.

View on Instagram

' चप्पल' वाले कमेंट पर गरमाया माहौल

माहौल तब थोड़ा गंभीर हो जाता है जब मनोज तिवारी मजाक-मजाक में कहते हैं, "गिफ्ट वाउचर लेते आइए... और चप्पलवा कहां रखीहे (चप्पल कहां रखोगे)." मनोज तिवारी का यह 'चप्पल' वाला मजाक पवन सिंह को थोड़ा अटपटा लग जाता है. वो तुरंत बड़े ही सम्मान लेकिन सख्त लहजे में मनोज तिवारी को टोकते हुए कहते हैं,

"भैया, आपने ये कैसे कहा? संस्कार को बनाए रखिए... भैया ये शोभा नहीं दे रहा है, निकाल दें?"

पवन आगे अपनी बात रखते हुए कहते हैं कि उनका गाने का बिल्कुल मन नहीं था, लेकिन सिर्फ एक इंसान के कहने पर उन्हें मंच पर आना पड़ा.

'हम सोच ते भी नहीं थे कि सांसद बनेंगे...'

इस बहस के बीच पुरानी बातों का भी जिक्र आता है. पवन सिंह बात को आगे बढ़ाते हुए मनोज तिवारी से कहते हैं, उस टाइम आप सांसद भी नहीं थे. पवन की इस बात पर मनोज तिवारी बिना कोई बुरा माने, बड़ी ही शालीनता और मुस्कुराहट के साथ जवाब देते हैं, 'हम तो सोचते भी नहीं थे कि सांसद बनेंगे'.

मनोज तिवारी की इस हाजिरजवाबी ने मंच के माहौल को पूरी तरह से हल्का कर दिया. इसके बाद मनोज तिवारी ने बड़े भाई की तरह बात को संभालते हुए खुद माइक लिया और दर्शकों से कहा, जोरदार ताली बजा दीजिए पवन जी के लिए.

ये भी पढ़ें: IVY Bhojpuri Music Awards 2026 में पवन सिंह बेस्ट सिंगर तो निरहुआ को मिला 'प्राइड ऑफ भोजपुरी' का ताज, देखें पूरी लिस्ट