Thursday, 29 October 2026
INTइंडियन न्यूज़ ट्रस्टजहाँ सत्य मिले विश्वास से
ताज़ा खबरें

समाचार · मध्य प्रदेश

खंडवा SP ने जिले में बदले चौकी प्रभारी:राजेंद्र सैयदे को रामेश्वर और चेतना चौहान को मोरटक्का चौकी की जिम्मेदारी

INT News29 October 2026 at 08:46 am

खंडवा जिले में पुलिस व्यवस्था में बदलाव करते हुए एसपी अगम जैन ने बुधवार रात 6 पुलिस अधिकारियों के तबादले किए हैं। इसके तहत अलग-अलग थानों और पुलिस चौकियों में पदस्थ अधिकारियों की जिम्मेदारियां बदली गई हैं। पुनासा चौकी प्रभारी राजेंद्र सैयदे को रामेश्वर चौकी की कमान सौंपी गई है। वहीं, मांधाता थाने में पदस्थ एसआई चेतना चौहान को मोरटक्का चौकी प्रभारी बनाया गया है। रामेश्वर और मोरटक्का चौकी में नई पदस्थापना तबादला आदेश के अनुसार, राजेंद्र सैयदे अब रामेश्वर चौकी प्रभारी की जिम्मेदारी संभालेंगे। इससे पहले वे पुनासा चौकी प्रभारी थे। मोरटक्का चौकी प्रभारी लखनलाल डावर को पुनासा चौकी भेजा गया है। उनकी जगह चेतना चौहान मोरटक्का चौकी की जिम्मेदारी संभालेंगी। आशापुर, कोतवाली और रोशनी में भी बदलाव आशापुर पुलिस चौकी प्रभारी संतोष सावले का तबादला कोतवाली किया गया है। वहीं, कोतवाली में पदस्थ मनोज दुबे को रोशनी चौकी प्रभारी बनाया गया है। इसी तरह, छैगांवमाखन से फूलवती चिंचे का तबादला मांधाता थाना क्षेत्र में किया गया है। इन आदेशों के बाद संबंधित अधिकारियों और कर्मचारियों को नई पदस्थापना पर जिम्मेदारी संभालनी होगी।