समाचार · मध्य प्रदेश
तीन बच्चों के साथ कुएं में कूदी मां:शिवपुरी में चारों की मौत; कुछ घंटे पहले छोटी बहन ने बेटे के साथ दी थी जान
शिवपुरी जिले के बैराड़ थाना क्षेत्र के गूंगरगांव में बुधवार को सीता रावत नाम की महिला ने अपने तीन बच्चों के साथ कुएं में छलांग लगा दी। सीता और उसके तीनों बच्चों राखी (14), प्रियंका (11) और बेटे श्लोक (6) की मौत हो गई। इससे पहले बुधवार दोपहर को ही सीता की छोटी बहन अंजलि (35) ने अपने छह साल के बेटे प्रशांत के साथ कुएं में छलांग लगा दी थी। घटना में इन दोनों की भी मौत हो गई। अंजलि आठ महीने की गर्भवती थी। इस तरह दोनों घटनाओं में दो बहनों और चार बच्चों समेत कुल छह लोगों की जान चली गई। पुलिस दोनों मामलों की अलग-अलग जांच कर रही है। छोटी बहन की मौत की कुछ घंटे पहले मौत हुई
कोलारस थाना क्षेत्र के सेसई गांव की रहने वाली सीता रावत बुधवार को अपने तीन बच्चों राखी (14), प्रियंका (11) और श्लोक (6) के साथ खोंकर गांव स्थित अपने खेत पर गई थी। शाम करीब छह बजे तक जब वह घर नहीं लौटी, तो परिजनों ने उसकी तलाश शुरू की। परिजन खेत पर पहुंचे तो कुएं के पास चप्पल दिखाई दी। कुएं में झांककर देखने पर एक बच्चे का शव नजर आया। इसके बाद पुलिस को सूचना दी गई। कोलारस पुलिस मौके पर पहुंची और शवों को बाहर निकलवाने की कार्रवाई शुरू की। बुधवार रात करीब 11 बजे तक सीता और उसके तीनों बच्चों के शव कुएं से बाहर निकाल लिए गए। मृतकों में सीता के अलावा उसकी बेटियां राखी और प्रियंका तथा बेटा श्लोक शामिल हैं। दोनों बहनों के बीच था गहरा लगाव
सीता के जेठ हाकम सिंह के मुताबिक, दोनों बहनों के बीच गहरा लगाव था। वे अक्सर फोन पर बातचीत करती थीं। परिजनों ने सीता के इस कदम को छोटी बहन अंजली की मौत से जुड़े सदमे से जोड़कर देखा है। हालांकि, सीता के कदम के पीछे की वास्तविक वजह की पुष्टि जांच के बाद ही हो सकेगी। पहले अंजली ने बेटे के साथ कुएं में लगाई थी छलांग
इससे पहले बुधवार दोपहर करीब 1 बजे बैराड़ थाना क्षेत्र के गूंगरगांव में 35 वर्षीय अंजली रावत ने अपने छह साल के बेटे प्रशांत के साथ कुएं में छलांग लगा दी थी। अंजली की तीन बेटियां भी उसके साथ थीं, लेकिन बड़ी बेटी मोनिका ने अपनी और दोनों छोटी बहनों की जान बचा ली। बाद में उसने घर पहुंचकर परिजनों को घटना की जानकारी दी। परिजन मौके पर पहुंचे और अंजली व प्रशांत को कुएं से बाहर निकाला, लेकिन तब तक दोनों की मौत हो चुकी थी। अंजली आठ माह की गर्भवती थी। उसकी मौत के साथ गर्भ में पल रहे बच्चे की भी जान चली गई। परिजनों के मुताबिक, अंजली के पति धर्मवीर सिंह रावत की करीब डेढ़ महीने पहले सड़क हादसे में मौत हो गई थी। इसके बाद से वह मानसिक तनाव में बताई जा रही थी। दोनों घटनाओं की जांच में जुटी पुलिस
बैराड़ थाना प्रभारी रवि चौहान के मुताबिक, अंजली और उसके बेटे के शव शिवपुरी जिला अस्पताल की मॉर्च्युरी में रखवाए गए थे। गुरुवार को पैनल से पोस्टमार्टम कराया जाना था। वहीं, कोलारस थाना प्रभारी जितेंद्र चंदेलिया ने बताया कि सीता और उसके तीनों बच्चों के शव बुधवार रात करीब 11 बजे तक कुएं से निकलवा लिए गए थे। गुरुवार को कोलारस में पोस्टमार्टम कराया जाना था। पुलिस दोनों घटनाओं की अलग-अलग जांच कर रही है। यह खबर भी पढ़ें… 30-फीट गहरे कुएं में कूदी गर्भवती, बेटे की भी मौत
शिवपुरी जिले के गूंगरगांव में बुधवार को एक गर्भवती महिला ने बेटे के साथ करीब 30 फीट गहरे कुएं में छलांग लगा दी। डूबने से मां-बेटे की मौत हो गई, जबकि बड़ी बेटी ने अपनी 2 बहनों को कुएं में कूदने से रोककर उनकी जान बचा ली। बैराड़ पुलिस के मुताबिक, मृतक की पहचान अंजली रावत (35) और उसके बेटे की पहचान प्रशांत रावत (6) के रूप में हुई है। अंजली 8 महीने की गर्भवती थी। उसके गर्भ में पल रहे बच्चे की भी मौत हो गई। अंजली की 3 बेटियां भी हैं, जिनकी उम्र 6 से 11 साल के बीच है। पूरी खबर पढ़िए…