समाचार · मध्य प्रदेश
अज्ञात वाहन की टक्कर से बाइक सवार की मौत:भोरासा गांव के पास हुआ हादसा; पुलिस आरोपी वाहन चालक की तलाश में जुटी
दमोह देहात थाना क्षेत्र के भोरासा गांव के समीप बुधवार रात अज्ञात वाहन की टक्कर से बाइक सवार की मौत हो गई। हादसे के बाद परिजन घायल रामकरण पटेल (40) को जिला अस्पताल लेकर पहुंचे, जहां डॉक्टरों ने जांच के बाद मृत घोषित कर दिया। पुलिस ने मर्ग कायम कर अज्ञात वाहन की तलाश शुरू कर दी है। स्थानीय लोगों से एक्सीडेंट की सूचना मिली मृतक के भाई संतोष पटेल ने बताया कि उनके बड़े भाई रामकरण पिता लक्खू पटेल बाइक से जा रहे थे। हिनौता गांव के पास भोरासा में किसी अज्ञात वाहन ने उन्हें टक्कर मार दी। स्थानीय लोगों से सूचना मिलने पर परिजन मौके पर पहुंचे। रामकरण घायल अवस्था में मिले, जिसके बाद उन्हें निजी वाहन से जिला अस्पताल ले जाया गया। डॉक्टर बोले-व्यक्ति को मृत अवस्था में अस्पताल लाया गया जिला अस्पताल के प्रबंधक डॉ. सुरेंद्र विक्रम सिंह ने बताया कि रामकरण को अस्पताल मृत अवस्था में लाया गया था। जांच के बाद डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। इसके बाद शव को अस्पताल की मरचुरी में रखवाया गया। घटना की सूचना सागर नाका चौकी पुलिस को दी गई। पुलिस ने मर्ग कायम कर मामले को जांच में लिया है। अज्ञात वाहन और उसके चालक की तलाश की जा रही है।