समाचार · मध्य प्रदेश
विधायक बोले- सतना में कोई रिश्ता नहीं करना चाहता:गंदगी और पेयजल संकट पर दिया बयान, कहां- नगर निगम प्रशासन को देना होगा जवाब
सतना में बदहाल सफाई व्यवस्था और पेयजल संकट को लेकर कांग्रेस विधायक एवं जिला कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष सिद्धार्थ कुशवाहा ने नगर निगम प्रशासन पर सवाल उठाए हैं। बुधवार को नगर निगम परिषद की बैठक में कुछ समय के लिए शामिल होने के बाद उन्होंने मीडिया से चर्चा की। कुशवाहा ने कहा कि शहर की बदहाल व्यवस्था के कारण अब कोई सतना में रिश्ता नहीं करना चाहता। कचरा नहीं उठ रहा, साफ पानी भी नहीं मिल रहा विधायक सिद्धार्थ कुशवाहा ने कहा कि शहर में कचरा उठाने, नालियों की सफाई और पेयजल आपूर्ति की व्यवस्था ठीक नहीं है। उन्होंने सवाल उठाया कि जब लोग गंदगी और साफ पानी की समस्या से जूझ रहे हैं, तो इन मुद्दों को नगर निगम परिषद की बैठक के एजेंडे में प्रमुखता क्यों नहीं दी जा रही है। बोले- गंदगी अब सड़न में बदल गई कुशवाहा ने कहा कि सतना में गंदगी अब सड़न में बदल गई है और इसकी बदबू दूर तक पहुंचने लगी है। उन्होंने कहा कि शहर की स्थिति बदलने के लिए सभी को वचनबद्ध होना पड़ेगा। नगर निगम एक स्वतंत्र और सक्षम संस्था है, इसलिए उसे अपनी जिम्मेदारी का जवाब देना होगा। सफाई और पानी की समस्या पर उठाए सवाल विधायक के बयान के बाद नगर निगम की सफाई व्यवस्था और पेयजल आपूर्ति का मुद्दा फिर चर्चा में आ गया है। उन्होंने इन समस्याओं को लेकर प्रशासन की कार्यप्रणाली पर सवाल उठाए हैं। अब इन समस्याओं के समाधान के लिए नगर निगम प्रशासन की प्रतिक्रिया और उठाए जाने वाले कदमों पर नजर रहेगी।