समाचार · उत्तर प्रदेश
UP Board Exam 2027: 120 आपत्तियों से परीक्षा केंद्रों पर फंसा पेंच, 6 नवंबर तक होगा फैसला, जानें अब क्या बदलेगा?

UP Board Exam: यूपी बोर्ड परीक्षा की तैयारी में जुटे विद्यार्थियों के लिए परीक्षा केंद्रों की तस्वीर जल्द साफ होने वाली है. केंद्रों की जारी सूची पर आई आपत्तियों की जांच अब शुरू होगी. इसके बाद तय होगा कि किन केंद्रों पर परीक्षार्थियों को परीक्षा देनी होगी. जिला स्तर पर आपत्तियों का निस्तारण पूरा होने के बाद बोर्ड को रिपोर्ट भेजी जाएगी. फिर परीक्षा केंद्रों की अंतिम सूची जारी की जाएगी.
120 आपत्तियों का होगा निस्तारण
यूपी बोर्ड परीक्षा के लिए प्रस्तावित केंद्रों की सूची जारी होने के बाद करीब 120 आपत्तियां दर्ज कराई गई हैं. आपत्ति दर्ज करने की अंतिम तिथि बुधवार थी. अब गुरुवार से इन आपत्तियों के निस्तारण की प्रक्रिया शुरू होगी. जिला समिति सभी आपत्तियों की जांच करेगी. इसके बाद 6 नवंबर तक प्रक्रिया पूरी कर रिपोर्ट बोर्ड को भेजने की तैयारी है.
जिला समिति करेगी आपत्तियों की जांच
जिला विद्यालय निरीक्षक देवेंद्र पांडेय के मुताबिक, परीक्षा केंद्रों से जुड़ी सभी आपत्तियों का निस्तारण जिला समिति करेगी. जांच पूरी होने के बाद रिपोर्ट यूपी बोर्ड को भेजी जाएगी. इसके आधार पर परीक्षा केंद्रों की अंतिम सूची जारी होगी. ऐसे में प्रस्तावित केंद्रों में बदलाव होता है या नहीं, इस पर विद्यार्थियों और स्कूलों की नजर रहेगी.
छह हजार से अधिक शिक्षकों की लगेगी ड्यूटी
बोर्ड परीक्षा के संचालन के लिए कक्ष निरीक्षकों की व्यवस्था भी शुरू हो गई है. इसके लिए शिक्षकों का ब्योरा मांगा गया है. परीक्षा में छह हजार से अधिक शिक्षकों की ड्यूटी लगाए जाने की तैयारी है. इससे परीक्षा केंद्रों पर निगरानी और व्यवस्था सुनिश्चित करने में मदद मिलेगी.
25 जनवरी को जारी होंगे एडमिट कार्ड
परीक्षा की तैयारियों के बीच एडमिट कार्ड जारी करने की तारीख भी तय बताई गई है. उपलब्ध जानकारी के अनुसार, विद्यार्थियों के एडमिट कार्ड 25 जनवरी को जारी किए जाएंगे. ऐसे में परीक्षार्थियों को केंद्रों की अंतिम सूची और प्रवेश पत्र से जुड़े आधिकारिक अपडेट पर नजर रखनी चाहिए.
Also Read: UP MLC Election Result 2026: अखिलेश यादव की सपा का दांव सफल! 4 सीटों पर जीत, 5वीं पर बढ़त, विजेताओं को बताया ‘PDA के पांडव