Thursday, 29 October 2026
INTइंडियन न्यूज़ ट्रस्टजहाँ सत्य मिले विश्वास से
ताज़ा खबरें

national

ध्रुव राठी का दावा- भारत में हर मिनट सोशल मीडिया से डिलीट हो रही एक पोस्ट, मोदी समर्थक भी निशाने पर; बताईं ये 3 बातें

INT News29 October 2026 at 08:43 am

यूट्यूबर ध्रुव राठी ने इंस्टाग्राम पर एक वीडियो शेयर किया है. इसमें उन्होंने दावा किया कि सरकार के आदेश पर इंस्टाग्राम से बड़ी संख्या में पोस्ट हटाई जा रही हैं. उन्होंने कहा कि इसके लिए एक ऐसा एल्गोरिदम इस्तेमाल किया जा रहा है, जो कुछ विशेष टैग वाली पोस्ट को हटाने का काम कर रहा है.

उन्होंने कहा कि पिछले छह महीनों में भारत में 1 पोस्ट प्रति मिनट हटाई गई हैं. ध्रुव राठी ने आरोप लगाया कि सोशल मीडिया पर जनता की जो आवाज उभरकर सामने आ रही है, उसे किसी भी तरह दबाने की कोशिश की जा रही है.

ध्रुव राठी ने अपनी पोस्ट में कही ये 3 बातें

1. डिलीट की गई पोस्ट का रिकॉर्ड रखें

ध्रुव राठी ने लोगों से कहा कि वे हटाई गई पोस्ट का रिकॉर्ड रखें और उनके लिंक एक डॉक्यूमेंट में सेव करके रखें. उन्होंने दावा किया कि ये पोस्ट सिर्फ भारत में हटाई गई हैं और VPN की मदद से इन्हें आसानी से देखा जा सकता है. उन्होंने एक ऐसा प्लेटफॉर्म बनाने की बात भी कही, जहां डिलीट की गई सभी पोस्ट को इकट्ठा करके देखा जा सके.

2. सरकार के खिलाफ पोस्ट करने के लिए अपनाएं अलग तरीका

ध्रुव राठी ने कहा कि अगर सरकार AI एल्गोरिदम का इस्तेमाल करके पोस्ट हटा रही है, तो सरकार के खिलाफ सोशल मीडिया पर पोस्ट करने वालों को अब ज्यादा सावधानी बरतनी चाहिए. उन्होंने सुझाव दिया कि पोस्ट इस तरह लिखी जाए कि AI को भी लगे कि उसमें प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की तारीफ की जा रही है. उन्होंने कहा कि पोस्ट में सीधे उनका नाम इस्तेमाल करने से बचने और अलग-अलग तरीकों को अपनाने की जरूरत है, ताकि पोस्ट डिलीट होने से बच सके.

ये भी पढ़ें: अनंत अंबानी की स्पीच सुन भावुक हुए मुकेश अंबानी, जामनगर से जियो तक का सफर याद कर छलके आंसू

3. नॉर्थ कोरिया का उदाहरण देकर सरकार पर साधा निशाना

ध्रुव राठी ने नॉर्थ कोरिया का उदाहरण देते हुए कहा कि वहां भी सरकार के लिए हर चीज को सेंसर करना संभव नहीं है. उन्होंने कहा कि लोग सेंसर और ब्लॉक किए गए वीडियो को पेन ड्राइव में डालकर अपने मोहल्ले और आसपास के लोगों के बीच शेयर करते हैं.

मोदी सरकार पर निशाना साधते हुए ध्रुव राठी ने कहा, "ज्यादा डिक्टेटर मत बनो." उन्होंने कहा कि अगर जनता इस तरह के तरीकों (पेन ड्राइव के माध्यम से कंटेंट शेयर) को अपनाने लगी, तो पेन ड्राइव में क्या शेयर किया जा रहा है, ये आपके (सरकार) के कंट्रोल में भी नहीं रहेगा.

वीडियो में देखें ध्रुव राठी ने क्या कहा-

View on Instagram