Thursday, 30 July 2026
INTइंडियन न्यूज़ ट्रस्टजहाँ सत्य मिले विश्वास से
ताज़ा खबरें

समाचार · हरियाणा

सिरसा में दुकानदार जानलेवा हमला मामला, प्रेम-प्रसंग निकला वजह:मां बोली-रिश्ते से नाराज था मंगेतर का भाई, धमकी देता था, साथियों संग मारीं चोटें

INT News30 July 2026 at 07:48 am

सिरसा में दुबई कार एसेसरीज लैमिनेशन शॉप के घायल दुकानदार पर जानलेवा हमला मामले में झगड़े की वजह प्रेम प्रसंग निकला है। दुकानदार रमेश का पड़ोस की लड़की के साथ प्रेम प्रसंग चल रहा था। दोनों पिछले दो साल से एक-दूसरे के रिलेशन में थे। इस पर दोनों के परिवार वाले सहमत भी हो गए थे और दोनों का रिश्ता तय करने के बाद अक्टूबर में शादी करने की तैयारी थी। इस बात से लड़की का भाई प्रिंस नाराज था। इसी वजह से प्रिंस ने यह हमला कर दिया। घायल दुकानदार रमेश की मां बॉबी कौर बोली, इस घटना में मंगेतर का भाई संलिप्त था और उसी ने अपने 7-8 साथियों के साथ मिलकर चोटें मारी थी। बॉबी कौर बोली, रमेश व पड़ोसी की लड़की (अपनी बहन) के साथ रिश्ता तय होने पर प्रिंस खुश नहीं था, जबकि बाकी घरवाले मान गए थे। वह रमेश को रिश्ता तोड़ने के लिए कहता था और उसे धमकी भी देता था। जब बात शादी तक पहुंच गई तो उसने ये हमला कर दिया। इस मामले में सिटी थाना पुलिस से कार्यकारी इंचार्ज रामनिवास का कहना है कि घायल रमेश की मां के बयान के आधार पर कार्रवाई की जा रही है। अभी रमेश का इलाज चल रहा है और उसे होश नहीं आया है। इसके बाद रमेश से भी बातचीत की जाएगी। पहले से हालत में सुधार है। रमेश का पड़ोस की लड़की के साथ प्रेम प्रसंग था और उनका रिश्ता भी हो गया था। लड़की का भाई नाराज था तो उसने गुस्से में आकर ये हमला कर दिया। अभी सीसीटीवी फुटेज खंगाल रहे हैं और पुलिस टीमें लगातार दाबिश दे रही है। जल्द पकड़ लिया जाएगा। जानिए शिकायत में क्या बताया मां बोली-लड़की के परिवार वाले सहमत थे, भाई नाराज था रानियां चुंगी से बाजीगर मोहल्ला निवासी बॉबी कौर उसके दो बेटे रवि कुमार व रमेश कुमार व एक लड़की सुमित्रा देवी है। रमेश कुमार अविवाहित है। उसके बेटे रमेश कुमार का पिछले दो साल से पड़ोस में रहने वाली उक्त लड़की के साथ प्रेम प्रसंग चल रहा है। इस प्रेम प्रसंग के बारे में दोनों परिवारों का पता है और दोनों परिवार रमेश कुमार व लड़की की शादी करने के लिए सहमत (राजी) हो गए थे। अक्टूबर में करनी थी शादी दोनों परिवार को अक्टूबर 2026 में रमेश व मुस्कान उर्फ राज की शादी करने के लिए तारीख निर्धारित करनी थी। लड़की का भाई प्रिसं इस रिश्ते से खुश नहीं था। इसलिए प्रिंस बार-बार रमेश को रिश्ता तोडने के लिए कहता था और रिश्ता ना तोड़ने के कारण उसे जान से मारने की धमकी देता था। 27 तारीख को रमेश लाल बत्ती चौक के पास अपनी दुकान में था। शाम को उसे सुचना मिली कि प्रिंस ने अपने 7/8 दोस्तों के साथ मिलकर रमेश की दुकान में घुसकर उसे जान को जान से मारने की नियत से लाठी डंडे (हॉकी, बेसबाल) व कापा से काफी चोटें मारकर मौका से भाग गए हैं। हॉकी, बेसबाल व कापों से मारी चोटें सूचना पाकर वह व उसके परिवार के अन्य सदस्य मौका पर पहुंचे और घायल रमेश को इलाज के लिए सिटी हेल्थ केयर सेंटर में दाखिल करवाया, जिसका इलाज चल रहा है। आरोप है कि रमेश को प्रिंस कुमार ने अपने 7/8 साथियों के साथ मिलकर जान से मारने की नियत से हॉकी, बेसबाल व कापों से काफी चोटें मारी है। इसकी वजह है कि रमेश का उसकी बहन के साथ होने वाले रिश्ता की बात के कारण प्रिंस व अन्य ने रंजिशन चोटें मारी है। प्रिंस व 7/8 अन्य के खिलाफ कानूनी कार्रवाई करके उसके बेटे को न्याय दिलवाया जाए।