Wednesday, 22 July 2026
INTइंडियन न्यूज़ ट्रस्टजहाँ सत्य मिले विश्वास से
ताज़ा खबरें

समाचार · हरियाणा

गुरुग्राम में युवक मारपीट करने का आरोपी अरेस्ट:जबरन कार में बैठाकर ले गया, हवाई फायरिंग की, पुरानी रंजिश में दिया वारदात को अंजाम

INT News22 July 2026 at 05:52 pm

गुरुग्राम पुलिस ने एक युवक पर हमला करने, अपहरण, मारपीट और हवाई फायरिंग के मामले में एक आरोपी को गिरफ्तार किया है। यह वारदात पुरानी रंजिश के चलते हुई थी। गिरफ्तार आरोपी की पहचान 26 वर्षीय रोहित अग्रवाल, निवासी देवीलाल कॉलोनी, गुरुग्राम के रूप में हुई है। पुलिस के अनुसार, यह घटना 17 जुलाई की सुबह करीब 3:45 बजे हुई। सेक्टर-5 मार्केट में कपड़े प्रेस का काम करने वाले शिकायतकर्ता ने थाना सेक्टर-5 में शिकायत दर्ज कराई थी। उन्होंने बताया कि वह शीतला कॉलोनी, सेक्टर-5 में अपनी कार साफ करने जा रहे थे। पीछे से आई कार ने मारी टक्कर इसी दौरान पीछे से आई एक स्विफ्ट कार ने उनकी कार को टक्कर मार दी। इसके बाद कार से चार युवक बाहर निकले और लोहे की रॉड व डंडों से उन पर हमला कर दिया। हमलावरों ने पीड़ित को जबरन अपनी कार में बैठा लिया। आरोपियों ने पीड़ित का मोबाइल फोन और अन्य सामान छीन लिया, फिर उसे नहर के पास ले जाकर फेंक दिया। जाते समय उन्होंने हवाई फायरिंग भी की और मौके से फरार हो गए। इस शिकायत पर थाना सेक्टर-5 में संबंधित धाराओं के तहत मामला दर्ज किया गया। पुलिस कर रही अन्य आरोपियों की तलाश मामले की जांच के दौरान पुलिस ने 21 जुलाई को कार्रवाई करते हुए हीरो होंडा चौक के पास से मुख्य आरोपी रोहित अग्रवाल को गिरफ्तार कर लिया। पुलिस पूछताछ में सामने आया कि आरोपी और शिकायतकर्ता के बीच पहले से विवाद और पुरानी रंजिश थी, जिसके चलते इस वारदात को अंजाम दिया गया। गुरुग्राम पुलिस ने बताया कि मामले में अन्य आरोपियों की तलाश जारी है और नियमानुसार आगे की कानूनी कार्रवाई की जा रही है।