national · बिहार
बिहार : बांकीपुर उपचुनाव से पहले जन सुराज को बड़ा झटका, कई नेताओं ने भाजपा का थामा दामन
INT News15 July 2026 at 02:26 pm

पटना, 15 जुलाई। बिहार की बांकीपुर विधानसभा सीट पर होने वाले उपचुनाव से पहले जन सुराज पार्टी को बड़ा राजनीतिक झटका लगा है। पार्टी के वरिष्ठ नेताओं के.सी. सिन्हा और रितेश रंजन उर्फ बिट्टू सिंह समेत कई नेताओं ने बुधवार को भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) की सदस्यता ग्रहण कर ली।