national · दिल्ली
मां काली से मां कमला तक, गुप्त नवरात्रि में पूजे जाते हैं आदिशक्ति के ये 10 अद्भुत स्वरूप
INT News15 July 2026 at 02:52 pm

नई दिल्ली, 15 जुलाई। आषाढ़ गुप्त नवरात्रि का पावन पर्व 15 जुलाई से शुरू हो गया है। हिंदू धर्म में गुप्त नवरात्रि को साधना, भक्ति और मां आदिशक्ति की विशेष आराधना का समय माना जाता है। इस दौरान साधक मां दुर्गा के अलग-अलग दिव्य स्वरूपों की पूजा करते हैं। मान्यता है कि नियम, श्रद्धा और विश्वास के साथ की गई साधना से जीवन में सकारात्मक ऊर्जा आती है और मां की कृपा से मनोकामनाएं पूरी होती हैं।