national · दिल्ली
कर्नाटक में कैबिनेट विस्तार की अटकलें तेज, सीएम शिवकुमार दिल्ली रवाना
INT News15 July 2026 at 02:53 pm

बेंगलुरु, 15 जुलाई। कर्नाटक के मुख्यमंत्री डी.के. शिवकुमार बुधवार को नई दिल्ली के दौरे पर रवाना हुए। उनकी वापसी की तारीख फिलहाल तय नहीं की गई है, जिससे राज्य मंत्रिमंडल के बहुप्रतीक्षित विस्तार को लेकर राजनीतिक हलकों में अटकलें तेज हो गई हैं।