national
बेल्लारी चलो विरोध मार्च: भाजपा बोली, कर्नाटक सरकार को सत्ता से हटाने तक संघर्ष जारी रहेगा
INT News10 September 2026 at 01:29 pm

बेंगलुरु, 10 सितंबर। कर्नाटक सरकार के खिलाफ भाजपा द्वारा आयोजित 10 दिन का 'बेल्लारी चलो' विरोध मार्च गुरुवार को खत्म होगा। इस मौके पर भाजपा प्रदेश अध्यक्ष और विधायक बी.वाई. विजयेंद्र ने कहा कि जब तक कांग्रेस सरकार को सत्ता से नहीं हटाया जाता, तब तक पार्टी का संघर्ष जारी रहेगा।