Thursday, 10 September 2026
INTइंडियन न्यूज़ ट्रस्टजहाँ सत्य मिले विश्वास से
ताज़ा खबरें

समाचार · छत्तीसगढ़

दो दिन में मिले 85 स्वाइन फ्लू के मरीज:इनमें 38 मरीज सिर्फ रायपुर से; राज्य में अब तक 344 केस, इनमें 122 एक्टिव

INT News10 September 2026 at 01:55 pm

छत्तीसगढ़ में H1N1 यानी स्वाइन फ्लू के मामले लगातार बढ़ रहे हैं। बीते दो दिनों में राज्य में स्वाइन फ्लू के 85 नए केसआए हैं। 8 सितंबर के अपडेट में प्रदेश में कुल 298 पॉजिटिव मरीज सामने आए थे। वहीं 9 सितंबर की स्वास्थ्य विभाग की रिपोर्ट में कुल पॉजिटिव मरीजों की संख्या 344 पहुंच गई है। यानी एक दिन में कुल संख्या में 46 मरीजों की बढ़ोतरी दर्ज हुई है। सबसे ज्यादा असर रायपुर में देखने को मिल रहा है। 8 सितंबर तक रायपुर में कुल 127 मरीज थे, जो 9 सितंबर की रिपोर्ट में बढ़कर 146 हो गए। यानी जिले में कुल 19 मरीज बढ़े हैं। प्रदेश के कुल 344 मरीजों में अकेले रायपुर के करीब 42% मामले हैं। 39 नए मरीज मिले, रायपुर में 19 ताजा आंकड़ों के मुताबिक यानी 9 सितंबर को प्रदेश में 39 नए पॉजिटिव मरीज मिले। इनमें रायपुर में 19, महासमुंद में 10, बिलासपुर में 3, कोरबा में 2, जबकि दुर्ग, रायगढ़, मुंगेली, राजनांदगांव और सुरगुजा में 1-1 नया मरीज मिला। अन्य राज्यों से कोई नया मामला रिपोर्ट नहीं हुआ। 8 सितंबर के अपडेट में 46 नए मरीज बताए गए थे। यानी एक दिन पहले की तुलना में 9 सितंबर को नए रिपोर्ट हुए मरीजों की संख्या 7 कम रही। एक्टिव मरीज 113 से बढ़कर 122 8 सितंबर तक प्रदेश में 113 एक्टिव मरीज थे। इनमें 81 अस्पताल में भर्ती और 32 होम आइसोलेशन में थे। 9 सितंबर की रिपोर्ट में एक्टिव मरीजों की संख्या बढ़कर 122 हो गई है। यानी एक्टिव मरीजों की संख्या में 9 की बढ़ोतरी हुई। अस्पताल में भर्ती मरीज भी 81 से बढ़कर 90 हो गए हैं। वहीं होम आइसोलेशन वाले मरीजों की संख्या 32 पर ही बनी हुई है। रायपुर के बाद दुर्ग-बिलासपुर में ज्यादा मरीज कुल मामलों में रायपुर के बाद दुर्ग में 41 और बिलासपुर में 41 मरीज हैं। 8 सितंबर तक दुर्ग में 40 और बिलासपुर में 38 मरीज थे। यानी बिलासपुर में 3 और दुर्ग में 1 मरीज की बढ़ोतरी हुई। कोरबा में कुल मरीज 19 से बढ़कर 21, रायगढ़ में 12 से 13, मुंगेली में 1 से 2 और राजनांदगांव में 7 से 8 हुए हैं। महासमुंद में कुल मरीजों की संख्या 17 पहुंच गई है। समझें H1N1 को H1N1 इन्फ्लुएंजा वायरस का एक प्रकार है। इसके लक्षण सामान्य फ्लू जैसे हो सकते हैं, जिनमें बुखार, खांसी, गले में खराश, शरीर में दर्द और कमजोरी शामिल हैं। कुछ मरीजों में संक्रमण गंभीर रूप ले सकता है, खासकर जब सांस लेने में परेशानी जैसी स्थिति सामने आए। ऐसे लक्षण होने पर समय पर डॉक्टर से संपर्क करना जरूरी है। अब तक किसी मरीज की मौत नहीं रिपोर्ट के मुताबिक प्रदेश में H1N1 से अब तक कोई मौत दर्ज नहीं हुई है। स्वास्थ्य विभाग संक्रमित मरीजों की निगरानी और उपचार कर रहा है। बुखार के साथ सांस लेने में तकलीफ हो तो डॉक्टर को दिखाएं डॉ. विकास अग्रवाल के मुताबिक बुखार के साथ लगातार खांसी, सांस लेने में परेशानी या बहुत ज्यादा कमजोरी जैसे लक्षण हों तो इसे सामान्य वायरल समझकर खुद से दवा नहीं लेनी चाहिए। ऐसे लक्षण होने पर डॉक्टर से जांच और सलाह लेना जरूरी है। स्वाइन फ्लू संक्रमित व्यक्ति की खांसी या छींक से निकलने वाली बूंदों और नजदीकी संपर्क से फैल सकता है। अगर लक्षण लगातार बने रहें या हालत बिगड़ती लगे तो तुरंत नजदीकी स्वास्थ्य केंद्र या डॉक्टर से संपर्क करना चाहिए।