Thursday, 10 September 2026
INTइंडियन न्यूज़ ट्रस्टजहाँ सत्य मिले विश्वास से
ताज़ा खबरें

समाचार · हरियाणा

इसराना में रिटायर्ड कर्मचारी संघ की बैठक:सरकार के खिलाफ आंदोलन की रणनीति तैयार, 29-30 सितंबर को देशव्यापी प्रदर्शन

INT News10 September 2026 at 01:59 pm

पानीपत जिले में रिटायर्ड कर्मचारी संघ ब्लॉक इसराना की एक बैठक छोटू राम किसान भवन इसराना में हुई। इसकी अध्यक्षता प्रधान सीताराम शर्मा ने की। बैठक में केंद्र सरकार पर 8वें वेतन आयोग को लागू करने में देरी करने का आरोप लगाया गया। कर्मचारियों ने कहा कि सरकार उनके हितों को नजरअंदाज कर रही है। संघ ने ऐलान किया कि वे पूरे भारत में 29 और 30 सितंबर को जिला मुख्यालयों पर धरना प्रदर्शन करेंगे। इस दौरान जिला उपायुक्तों को ज्ञापन भी सौंपा जाएगा। '50% डीए/डीआर वेतन को पेंशन में जोड़ा जाए' उनकी मुख्य मांगों में पेंशन अधिनियम 2025 को वापस लेना शामिल है। इसके अलावा, 8वें वेतन आयोग में पेंशन पुनरीक्षण को शामिल करने और पेंशनभोगियों को आखिरी राहत देने की मांग की गई है। संघ ने यह भी मांग की है कि 50% डीए/डीआर वेतन को पेंशन में जोड़ा जाए। केंद्र सरकार पर भेदभाव के आरोप जिला उप प्रधान सुरेंद्र जागलान ने कहा कि केंद्र सरकार पहले से रिटायर हुए और बाद में रिटायर होने वाले कर्मचारियों के बीच भेदभाव कर रही है। उन्होंने बताया कि पेंशन अधिनियम 2025 के तहत वरिष्ठ नागरिकों के प्रति नकारात्मक रवैये से पेंशनभोगियों में काफी गुस्सा है। जागलान ने सभी पेंशनभोगियों, पारिवारिक पेंशनभोगियों और वरिष्ठ नागरिकों से 29-30 सितंबर को जिला मुख्यालयों पर 24 घंटे के पड़ाव में बड़ी संख्या में शामिल होकर विरोध जताने की अपील की। उन्होंने कहा कि अपनी मांगें मनवाने के लिए जिला उपायुक्त को प्रधानमंत्री के नाम ज्ञापन दें।