Thursday, 10 September 2026
INTइंडियन न्यूज़ ट्रस्टजहाँ सत्य मिले विश्वास से
ताज़ा खबरें

समाचार · हरियाणा

फरीदाबाद में डिसबैलेंस होकर ग्रिल से टकराई बाइक:दो युवकों की युवकों की मौके पर मौत, सराय टोल प्लाजा के पास अलसुबह हुआ हादसा

INT News10 September 2026 at 01:51 pm

फरीदाबाद में गुरुवार अलसुबह करीब चार बजे सराय टोल प्लाजा के पास बाइक डिसबैलेंस होकर ग्रिल से टकरा गई। दोनों युवक अपनी बाइक पर फरीदाबाद से दिल्ली की तरफ जा रहे थे और अचानक उनकी बाइक अनियंत्रित हो गई। हादसा इतनी तेजी से हुआ कि युवकों को संभलने का मौका नहीं मिला और उनकी मौके पर ही मौत हो गई।हादसे के बाद मौके पर लोगों की भीड़ जमा हो गई। सूचना मिलने पर पुलिस टीम पहुंची और दोनों शवों को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए सिविल अस्पताल भिजवाया। मृतकों की पहचान 24 वर्षीय सोनू और 22 वर्षीय सुन्नी के रूप में हुई है। मृतक कृष्णा कॉलोनी के रहने वाले थे। जानकारी के अनुसार सोनू बाइक चला रहा था, जबकि सुन्नी उसके पीछे बैठा हुआ था। दोनों गुरुवार सुबह पौने चार बजे घर से दिल्ली जाने के लिए निकले थे। हेलमेट नहीं पहना था बताया जा रहा है कि हादसे के समय हाईवे लगभग खाली था। इसी दौरान दोनों युवक बाइक से तेज गति में जा रहे थे। सराय टोल के पास पहुंचने पर अचानक बाइक का संतुलन बिगड़ गया और बाइक हाईवे के बीचोंबीच लगी ग्रिल से जा टकराई। टक्कर के बाद दोनों युवक बाइक समेत सड़क पर जा गिरे। दोनों ने हेलमेट नहीं पहना हुआ था, जिसके कारण गिरने के दौरान उनके सिर में गंभीर चोटें आईं। राहगीरों ने पुलिस को सूचना दी हादसे के बाद दोनों युवक सड़क पर गंभीर हालत में पड़े रहे। आसपास से गुजर रहे लोगों ने मामले की सूचना पुलिस को दी। सूचना मिलते ही पुलिस टीम मौके पर पहुंची। पुलिस ने दोनों युवकों को संभाला और शवों को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए सिविल अस्पताल भेज दिया। पुलिस ने हादसे की जांच शुरू कर दी है। सीसीटीवी सामने आया इस हादसे का एक सीसीटीवी फुटेज भी सामने आया है। फुटेज में बाइक तेज रफ्तार से आती हुई दिखाई दे रही है। इसके बाद बाइक अचानक अनियंत्रित होकर हाईवे के बीच में लगी ग्रिल से टकराती दिखाई देती है। सीसीटीवी में किसी कार द्वारा बाइक को टक्कर मारने की बात सामने नहीं आई है। पुलिस जांच कर रही पुलिस प्रवक्ता यशपाल सिंह ने बताया कि पुलिस ने दोनों मृतकों के परिजनों को हादसे की सूचना दी और पोस्टमार्टम की कार्रवाई करवाई जा रही है। पुलिस हादसे से जुड़े अन्य तथ्यों की भी जांच कर रही है। पुलिस द्वारा नियमानुसार कार्रवाई की जा रही है।