Saturday, 19 September 2026
INTइंडियन न्यूज़ ट्रस्टजहाँ सत्य मिले विश्वास से
ताज़ा खबरें

समाचार · उत्तर प्रदेश

पति ने दांत से काटी नाक तो पत्नी ने काटकर अलग किया 'प्राइवेट पार्ट', हरदोई के मुंशीगंज में हैवानियत की हद पार

INT News19 September 2026 at 01:55 pm

Hardoi Husband Wife Fight: हरदोई के सांडी थाना क्षेत्र से पति-पत्नी के बीच खूनी संघर्ष का एक हैरान कर देने वाला मामला सामने आया है. मुंशीगंज मोहल्ले में पारिवारिक विवाद के चलते एक दंपति आपस में भिड़ गए, जिसमें दोनों पक्षों ने एक-दूसरे पर बेहद गंभीर और अमानवीय हमले करने के आरोप लगाए हैं. पत्नी का आरोप है कि पति ने दांत से उसकी नाक काट ली, वहीं ससुराल वालों का दावा है कि महिला ने पति के गुप्त अंग पर दांतों से हमला किया. फिलहाल पुलिस ने आरोपी पति को हिरासत में ले लिया है और पूरे मामले की गहनता से जांच कर रही है.

घर लौटने के बाद पति-पत्नी में शुरू हुआ विवाद

जानकारी के मुताबिक, दीपक और साधना की शादी करीब 10 साल पहले हुई थी. दोनों के तीन बच्चे हैं. पारिवारिक विवाद के चलते साधना कुछ समय पहले मायके चली गई थी. इसके बाद वह एक युवक के साथ रहने लगी थी. करीब ढाई से तीन महीने बाद वह वापस घर लौटी. बताया गया कि दोनों परिवारों के बीच सुलह-समझौता भी हुआ था. घर लौटने के बाद किसी बात को लेकर पति-पत्नी के बीच विवाद शुरू हो गया और मामला मारपीट तक पहुंच गया.

पत्नी का आरोप- पति ने दांत से काटी नाक

साधना का आरोप है कि विवाद के दौरान पति दीपक ने उसके साथ मारपीट की और दांत से उसकी नाक काट दी. महिला ने यह भी आरोप लगाया कि घटना के समय उसके सास-ससुर ने उसके हाथ पकड़ रखे थे. महिला के मुताबिक, उसकी नाक काटकर नाली में फेंक दी गई. घायल साधना को पहले सांडी स्थित सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र ले जाया गया. वहां से उसे इलाज के लिए हरदोई चिकित्सा महाविद्यालय अस्पताल रेफर कर दिया गया. पुलिस के मुताबिक, आरोपी पति दीपक को हिरासत में लिया गया है.

ससुराल पक्ष का पलटवार, पति के निजी अंग पर काटने का आरोप

वहीं, ससुराल पक्ष ने साधना पर भी गंभीर आरोप लगाए हैं. उसकी सास का कहना है कि साधना कुछ समय पहले मोहल्ले के एक युवक के साथ चली गई थी. दोनों परिवारों के बीच समझौते के बाद वह वापस घर आई थी. सास के मुताबिक, घर लौटने के बाद साधना अपने बच्चों को साथ ले जाने लगी, इसी बात को लेकर विवाद हुआ. आरोप है कि इसी दौरान साधना ने पति दीपक के निजी अंग को दांत से काट लिया. ये आरोप ससुराल पक्ष की ओर से लगाए गए हैं.

पुलिस जांच में जुटी, शिकायत के आधार पर होगी कार्रवाई

घटना के बाद पुलिस पूरे मामले की जांच कर रही है. पुलिस के अनुसार, महिला की ओर से अभी लिखित तहरीर नहीं दी गई है, जबकि सास की ओर से शिकायत दी गई है. पुलिस दोनों पक्षों के आरोपों की जांच कर रही है. फिलहाल घायल साधना का इलाज चल रहा है और मामले में जांच के आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी.

Must Read- "मोबाइल ने बर्बाद कर दिया मेरा बेटा" AQIS मॉड्यूल में फंसे मकसूद के पिता का छलका दर्द, एटीएस की रडार पर 5-6 संदिग्ध