national · उत्तर प्रदेश
आगरा शिक्षक एमएलसी चुनाव: तीन बूथों पर पुनर्मतदान में 57.16 फीसदी वोटिंग
INT News26 October 2026 at 11:10 pm

लखनऊ, 26 अक्टूबर। उत्तर प्रदेश विधान परिषद के आगरा खंड शिक्षक निर्वाचन क्षेत्र के तीन मतदेय स्थलों पर सोमवार को पुनर्मतदान शांतिपूर्ण ढंग से संपन्न हुआ। भारत निर्वाचन आयोग के निर्देश पर कराए गए इस पुनर्मतदान में कुल 57.16 प्रतिशत मतदाताओं ने अपने मताधिकार का इस्तेमाल किया। तीनों केंद्रों पर मतदान प्रक्रिया शांतिपूर्ण और निष्पक्ष तरीके से पूरी कराई गई।