Tuesday, 27 October 2026
INTइंडियन न्यूज़ ट्रस्टजहाँ सत्य मिले विश्वास से
ताज़ा खबरें

entertainment

BB 20: 'जीते जी मर गई हूं...' स्काउट पर भड़कीं लव गिल, आम्रपाली ने संभाला; मनीष गोयल के तेवर देख हैरान हुए घरवाले!

INT News26 October 2026 at 11:30 pm

Bigg Boss 20 के घर में 'वीकेंड का वार' के बाद रिश्तों में भारी भूचाल आ गया है. रोहित शेट्टी के साथ वीकेंड के वार पर जब स्काउट (Scout OP) की गर्लफ्रेंड काशवी ने शिरकत की थी, तब उन्होंने स्काउट और लव गिल की बढ़ती नजदीकियों को लेकर जमकर क्लास लगाई थी. बाहर सोशल मीडिया पर मचे बवाल और गर्लफ्रेंड की नाराजगी का असर अब घर के अंदर साफ दिखने लगा है, जहां स्काउट और लव गिल दोनों के आंसुओं का सैलाब देखने को मिला.

यंग डीएसए के समझाने पर रो पड़े स्काउट

एपिसोड में घरवाले स्काउट और लव गिल को बैठकर समझाते नजर आए. जब स्काउट के सबसे करीबी दोस्त यंग डीएसए ने उन्हें संभाला और समझाया, तो स्काउट खुद पर काबू नहीं रख पाए और फूट-फूटकर रोने लगे.

स्काउट ने खुद को खुशकिस्मत बताया कि उनकी जिंदगी में काशवी जैसी समझदार गर्लफ्रेंड है. इसके बाद स्काउट ने कैमरे के सामने हाथ जोड़कर काशवी के माता-पिता से भी माफी मांगी और भरोसा दिलाया कि अब आगे से ऐसी कोई भी गलतफहमी नहीं होगी और वह अपनी हदों का पूरा ख्याल रखेंगे.

आम्रपाली ने लव गिल को संभाला, माही विज ने कसा तंज

दूसरी तरफ, लव गिल भी इस पूरे विवाद के बाद बुरी तरह टूट गईं और लगातार रोती रहीं. लव को इस हाल में देखकर भोजपुरी एक्ट्रेस आम्रपाली दुबे उनके पास पहुंचीं और उन्हें ढांढस बंधाया. आम्रपाली ने समझाते हुए कहा, "जब एक लड़की काम के सिलसिले में घर की चौखट लांघकर बाहर निकलती है, तो उसे समाज में बहुत कुछ सहना पड़ता है और ऐसी कई बातें झेलनी पड़ती हैं."

वहीं दूसरी ओर, इस गंभीर माहौल में भी माही विज मजे लेने से पीछे नहीं हटीं. उन्होंने आम्रपाली पर तंज कसते हुए कमेंट किया- "लो भाई, मां से सारे बच्चे बिछड़ गए!"

'मैं जीते जी मर गई हूं...'स्काउट पर फूटा लव गिल का गुस्सा

रोने-धोने के बाद लव गिल का गुस्सा सीधे तौर पर स्काउट पर फूट पड़ा. बाहर बन रही अपनी छवि से आहत लव ने स्काउट को दो टूक सुनाते हुए कहा कि इस पूरे ड्रामे के बाद उनकी जिंदगी में मानो फुल स्टॉप लग गया है. लव ने तल्ख लहजे में कहा, "मैं जीते जी मर गई हूं और इस बदनामी के लिए मैं तुम्हें जिंदगी में कभी माफ नहीं करने वाली हूं."

'मेरा नाम मनीष गोयल है, भाई मत बोलो'

इन सभी आंसुओं और ड्रामे के बीच वाइल्ड कार्ड कंटेस्टेंट मनीष गोयल का एक अलग ही रूप देखने को मिला. अब तक घर में शांत और कम दिखने वाले मनीष आज पूरे एटीट्यूड में नजर आए. जब काजी तौकीर ने उन्हें हमेशा की तरह 'भाई' कहकर पुकारा, तो मनीष ने तुरंत टोकते हुए कड़े लहजे में कहा- "मेरा नाम मनीष गोयल है, मैं तुम्हारा भाई नहीं हूं!" मनीष का यह नया रुख देखकर घरवाले भी हैरान रह गए.

ये भी पढ़ें: बिग बॉस बांग्ला में कभी बेड तो कभी सोफा… कंटेस्टेंट्स की रोमांस देख भड़के यूजर्स, बोले- ‘स्काउट का ड्रीम शो’