Tuesday, 27 October 2026
INTइंडियन न्यूज़ ट्रस्टजहाँ सत्य मिले विश्वास से
ताज़ा खबरें

sports

माइकल हसी ने छोड़ा धोनी का साथ? IPL 2027 से पहले CSK को लगा बड़ा झटका!

INT News26 October 2026 at 11:17 pm

Michael Hussey: चेन्नई सुपर किंग्स में बड़ा बदलाव हुआ है. आईपीएल 2027 के मिनी ऑक्शन से पहले टीम के बल्लेबाजी कोच माइकल हसी ने फ्रेंचाइजी से अलग होने का फैसला किया है. CSK ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर इसकी जानकारी दी.

ये भी पढ़ें: प्रीति जिंटा की PBKS में होगी हार्दिक की एंट्री? अश्विन ने ट्रेड को लेकर किया बड़ा दावा!

CSK ने खास अंदाज में हसी को कहा अलविदा

चेन्नई सुपर किंग्स ने माइकल हसी को विदाई देते हुए उनके योगदान की तारीफ की. टीम ने कहा कि

हसी 2008 में आईपीएल के पहले सीजन से ही CSK परिवार का हिस्सा रहे हैं. उनका योगदान सिर्फ रन बनाने और खिलाड़ियों को तैयार करने तक सीमित नहीं रहा, बल्कि टीम के प्रति उनका समर्पण, सादगी और लगन भी हमेशा खास रही है. फ्रेंचाइजी ने यह भी कहा कि CSK के इतिहास में हसी की जगह हमेशा खास रहेगी.

हसी के रहते CSK ने जीते तीन आईपीएल खिताब

माइकल हसी ने 2018 से 2026 तक चेन्नई सुपर किंग्स (CSK) के बल्लेबाजी कोच के रूप में काम किया.

इस दौरान चेन्नई सुपर किंग्स ने तीन बार आईपीएल का खिताब जीता.

2018: चेन्नई ने फाइनल में सनराइजर्स हैदराबाद को हराकर ट्रॉफी जीती.

2021: चेन्नई ने कोलकाता नाइट राइडर्स को हराकर चौथी बार आईपीएल खिताब अपने नाम किया.

2023: चेन्नई ने गुजरात टाइटंस को हराकर पांचवीं बार आईपीएल ट्रॉफी जीती.

इन तीनों खिताबी जीत के दौरान एमएस धोनी टीम के कप्तान थे.

माइकल हसी ने बल्लेबाजों के प्रदर्शन को बेहतर बनाने और युवा खिलाड़ियों को मार्गदर्शन देने में अहम भूमिका निभाई.

ये भी पढ़ें: 33 साल के इस खिलाड़ी की फिरकी में फंसे बिहार के बल्लेबाज, 40 रन देकर झटके 7 विकेट

गैरेथ बैटी को मिली नई जिम्मेदारी

माइकल हसी के जाने की खबर से करीब एक घंटे पहले चेन्नई सुपर किंग्स ने गैरेथ बैटी को सहायक कोच बनाए जाने का ऐलान किया था. बैटी इंग्लैंड के पूर्व ऑफ स्पिनर हैं और इससे पहले सरे काउंटी टीम के कोच रह चुके हैं.

बैटी ने 2022 में सरे की कोचिंग संभाली थी. उनकी कोचिंग में टीम ने 2022, 2023 और 2024 में लगातार तीन खिताब जीते. साल 2025 में भी सरे की टीम फाइनल तक पहुंची, लेकिन खिताब जीतने से चूक गई और उपविजेता रही.

अब CSK को उम्मीद होगी कि बैटी का अनुभव टीम के लिए फायदेमंद साबित होगा.

ये भी पढ़ें: कौन हैं गैरेथ बैटी, जिन्हें CSK ने सौंपी इस खास पद की जिम्मेदारी?

CSK से जुड़कर उत्साहित हैं गैरेथ बैटी

चेन्नई सुपर किंग्स से जुड़ने पर गैरेथ बैटी ने खुशी जताई. सरे की ओर से जारी बयान में उन्होंने कहा,

“आईपीएल में CSK के साथ जुड़ना मेरे और मेरे परिवार के लिए एक बेहद रोमांचक शुरुआत है. मैं इस सफर को शुरू करने के लिए उत्साहित हूं.”

बैटी अब जहीर खान के नेतृत्व वाले कोचिंग सेटअप में काम करेंगे. आईपीएल 2027 के मिनी ऑक्शन से पहले CSK के कोचिंग स्टाफ में हुए इन बदलावों पर फैंस की नजर रहेगी. टीम को उम्मीद होगी कि नया कोचिंग सेटअप उसे अगले सीजन में एक बार फिर खिताब की दौड़ में मजबूत बनाएगा.