national · महाराष्ट्र
रेलवे आरक्षण काउंटरों पर भी मिलेगी यात्रा बीमा सुविधा, 27 अक्टूबर से लागू होगी नई व्यवस्था
INT News26 October 2026 at 11:11 pm

मुंबई, 26 अक्टूबर। भारतीय रेलवे ने यात्रियों की सुरक्षा और सुविधा को ध्यान में रखते हुए एक महत्वपूर्ण निर्णय लिया है। 27 अक्टूबर से आरक्षित टिकट बुक कराने वाले यात्री अब रेलवे के पैसेंजर रिजर्वेशन सिस्टम (पीआरएस) काउंटरों पर भी वैकल्पिक यात्रा बीमा (ऑप्शनल ट्रैवल इंश्योरेंस) का लाभ ले सकेंगे।