national · महाराष्ट्र
खड़गे की टिप्पणी पर क्लाइड क्रैस्टो का भाजपा पर पलटवार, बोले- पहले खुद माफी मांगे
INT News26 October 2026 at 11:14 pm

मुंबई, 26 अक्टूबर। राष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टी (शरदचंद्र पवार) के राष्ट्रीय प्रवक्ता क्लाइड क्रैस्टो ने कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे की प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को लेकर की गई टिप्पणी, सुल्तानपुर कोर्ट से राहुल गांधी को मिली राहत, मंत्री नितेश राणे के बयानों और महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस के कानून-व्यवस्था संबंधी दावों पर प्रतिक्रिया दी। क्रैस्टो ने खड़गे की टिप्पणी पर माफी की मांग को लेकर भाजपा पर पलटवार किया। उन्होंने कहा कि किसी के बारे में बोलने की एक सीमा होनी चाहिए, लेकिन भाजपा को भी अपने पुराने बयानों पर आत्ममंथन करना चाहिए।