समाचार · मध्य प्रदेश
नशा मुक्ति के लिए 800 छात्रों ने बनाई मानव श्रृंखला:डिंडौरी में 500 विद्यार्थियों ने ली शपथ; ड्रोन से दिखा 'नशा मुक्त भारत' का संदेश
डिंडौरी जिले के उत्कृष्ट स्कूल मैदान में सोमवार को 'नशा मुक्त भारत अभियान' के तहत पुलिस विभाग द्वारा जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किया गया। कार्यक्रम में विभिन्न स्कूलों के लगभग 500 छात्र-छात्राओं ने नशा मुक्ति की शपथ ली। विद्यार्थियों ने बनाई मानव आकृति अभियान के तहत विद्यार्थियों ने मैदान में नशा मुक्ति से जुड़ी एक विशेष आकृति बनाई, जिसे ड्रोन कैमरे से देखने पर 'नशा मुक्त भारत' का संदेश दिखाई दिया। इस अनूठी पहल का उद्देश्य युवाओं को नशे के दुष्प्रभावों के प्रति जागरूक करना था। अवंतिबाई चौक से कलेक्ट्रेट तक बनाई मानव श्रृंखला जागरूकता कार्यक्रम के बाद अवंतिबाई चौक से लेकर कलेक्ट्रेट तिराहे तक करीब 800 विद्यार्थियों ने मानव श्रृंखला बनाई। इस दौरान छात्रों ने सड़क किनारे खड़े नागरिकों को नशे के खिलाफ जन जागरण का संदेश दिया। एडिशनल एसपी ने दिलाई नशा मुक्ति की शपथ एडिशनल एसपी रेखा धर्मेंद्र सिंह ने विद्यार्थियों को नशा मुक्ति की शपथ दिलाई। उन्होंने कहा कि नशा व्यक्ति के स्वास्थ्य, परिवार और सामाजिक जीवन को नुकसान पहुंचाता है। उन्होंने युवाओं से स्वयं नशे से दूर रहने और समाज को जागरूक करने की अपील की।