समाचार · पंजाब
मोगा में गौवंश से भरी बोलेरो पिकअप पकड़ी:बरनाला का ड्राइवर गिरफ्तार, गायें और बछड़ा गोशाला भेजे
मोगा जिले में बुघीपुरा चौक के पास जोगिंदरपाल शर्मा और उनके साथियों ने गौवंश से भरी बोलेरो पिकअप पकड़ी। उन्होंने इसकी जानकारी पुलिस चौकी फोकल प्वाइंट को दी। शर्मा ब्राह्मण वेलफेयर बोर्ड की प्रदेश कमेटी के सदस्य और सनातन सेवा समिति मालवा जोन के इंचार्ज हैं। उनके साथ अशोक कुमार और विक्की कुमार भी थे। सहायक थानेदार सतनाम सिंह और सहायक थानेदार सरबजीत कौर पुलिस टीम के साथ मौके पर पहुंचे। पुलिस ने बोलेरो पिकअप को कब्जे में लिया। चौकी इंचार्ज मोहकम सिंह ने बताया कि ड्राइवर कमलप्रीत सिंह को पकड़ा गया है। वह बरनाला के गांव सेखा कैंचियां का रहने वाला है। कमलप्रीत के दूसरे साथियों की तलाश पुलिस ने कमलप्रीत के खिलाफ मामला दर्ज कर उसे कोर्ट में पेश किया। कोर्ट ने उसे न्यायिक हिरासत में भेजने का आदेश दिया। पुलिस के मुताबिक, बोलेरो में सवार गायों और एक बछड़े को गोबिंद गौशाला, चिड़क रोड, मोगा में छोड़ दिया गया। कथित आरोपी गायों को बरनाला की तरफ से लेकर पठानकोट जा रहा था। मामले की जांच सहायक थानेदार सरबजीत कौर कर रही हैं। पुलिस कमलप्रीत के दूसरे साथियों की तलाश कर रही है।