Thursday, 27 August 2026
INTइंडियन न्यूज़ ट्रस्टजहाँ सत्य मिले विश्वास से
ताज़ा खबरें

समाचार · मध्य प्रदेश

बैतूल में मानसून ने पकड़ी रफ्तार:8 दिन में 6 इंच बारिश बढ़ी, फिर भी पिछले साल से 20 इंच पीछे

INT News27 August 2026 at 11:55 am

बैतूल जिले में पिछले एक सप्ताह से रुक-रुककर बारिश का दौर जारी है। इसके चलते मानसून के आंकड़ों में तेजी से बढ़ोतरी हुई है। 19 अगस्त के बाद जिले की औसत बारिश में करीब 6 इंच का इजाफा हुआ है। 27 अगस्त की सुबह 8 बजे तक जिले में औसत 591.8 मिलीमीटर यानी 23.30 इंच बारिश दर्ज की गई है। हालांकि, पिछले साल की तुलना में जिला अभी भी करीब 20 इंच पीछे है। पिछले 24 घंटे में 0.35 इंच बारिश 27 अगस्त की सुबह 8 बजे तक बीते 24 घंटे में जिले में औसतन 8.8 मिलीमीटर यानी करीब 0.35 इंच बारिश हुई। इस दौरान चिचोली में सबसे ज्यादा, जबकि आठनेर में सबसे कम बारिश दर्ज की गई। 19 अगस्त तक जिले में मानसून कमजोर बना हुआ था। इसके बाद 20 अगस्त से अलग-अलग क्षेत्रों में बारिश का दौर शुरू हुआ, जो कई इलाकों में लगातार जारी रहा। इसका असर कुल बारिश के आंकड़ों पर भी दिखाई दिया। बारिश का वितरण असमान जिले में बारिश सभी क्षेत्रों में एक जैसी नहीं हुई है। चिचोली में अब तक सबसे ज्यादा 31.74 इंच बारिश दर्ज की गई है, जबकि आठनेर में यह आंकड़ा केवल 14.16 इंच है। यानी जिले के अलग-अलग क्षेत्रों के बीच बारिश का अंतर काफी ज्यादा है। तहसीलवार बारिश का आंकड़ा

पिछले साल से अभी भी 20 इंच पीछे हालिया बारिश के बावजूद जिले की स्थिति पिछले साल के मुकाबले कमजोर है। पिछले वर्ष इसी अवधि तक औसतन करीब 43 इंच बारिश दर्ज हो चुकी थी। इस साल यह आंकड़ा 23.30 इंच है। ऐसे में बैतूल अभी पिछले साल के मुकाबले लगभग 20 इंच कम बारिश पर है। अगले कुछ दिनों में बारिश के आसार मौसम विभाग के पूर्वानुमान के अनुसार, जिले में अगले कुछ दिनों तक बादल छाए रहने की संभावना है। 28 अगस्त को कहीं-कहीं बारिश और गरज-चमक हो सकती है। वहीं, 29 अगस्त से आगे भी कुछ स्थानों पर बारिश का दौर जारी रहने की संभावना है। यदि आने वाले दिनों में बारिश होती है, तो जिले के कुल बारिश के आंकड़े में और सुधार होने की उम्मीद है।