Thursday, 27 August 2026
INTइंडियन न्यूज़ ट्रस्टजहाँ सत्य मिले विश्वास से
ताज़ा खबरें

समाचार · पंजाब

लुधियाना में शादी का झांसा देकर ठगी:पत्नी को तलाक देकर विवाह करने का बनाया बहाना,शारीरिक संबंध बनाए, लोन लिया

INT News27 August 2026 at 11:51 am

लुधियाना में थाना डिविजन नंबर-3 की पुलिस ने एक पीड़ित महिला की शिकायत पर 10 लोगों के खिलाफ मामला दर्ज किया है। पीड़िता का आरोप है कि जो मुख्यारोपी है उसने उसे शादी का झांसा दिया और शारीरिक संबंध बनाए। उसके नाम पर उसने लोन के पैसे तक हड़प लिए। आरोपी की जब सच्चाई सामने आई तो वह उसे धमकियां देने लगा। आरोपी के बारे में जब उसने पता किया खुलासा हुआ कि वह शादीशुदा है और उसकी 6 साल की बेटी भी है। आरोपी के परिजनों ने कहा था कि वह अपनी बहू से बेटे का तलाक करवा देंगे। इसी झांसे में लेकर आरोपियों ने उसे ठगा। पुलिस ने आरोपियों के खिलाफ BNS की धारा 64, 318(4), 351(2) और 61(2) के तहत केस दर्ज किया है। पहले की दोस्ती फिर बनाए शारीरिक संबंध शिकायतकर्ता ने पुलिस को बताया कि आरोपी अजय कुमार ने पहले उससे दोस्ती की। दोस्ती के बाद दोनों के बीच शारीरिक संबंध बने। इसी दौरान शिकायतकर्ता को पता चला कि आरोपी शादीशुदा है और उसकी करीब 6 साल की बेटी भी है। शिकायतकर्ता के मुताबिक, इसके बाद आरोपी के परिवार के सदस्यों ने उसे भरोसे में लेकर कहा कि वे अजय कुमार का उसकी पत्नी से तलाक करवा देंगे और इसके बाद शिकायतकर्ता की शादी अजय से करवा देंगे। शिकायतकर्ता का आरोप है कि परिवार के सदस्यों ने यह कहकर उसे विश्वास में लिया, लेकिन बाद में आरोपी का तलाक नहीं करवाया गया। लोन करवाकर पैसे लेने का आरोप

शिकायतकर्ता ने आरोप लगाया कि आरोपियों ने उसे लोन करवाने के लिए भी कहा और लोन करवाने के बाद उससे पैसे ले लिए। बाद में आरोपियों ने न तो शादी का वादा पूरा किया और न ही उसके पैसे वापस किए। शिकायतकर्ता का आरोप है कि अब आरोपी उसे धमकियां दे रहे हैं। पुलिस ने शिकायत के आधार पर अजय कुमार, मीना रानी, रीतू रानी, आशा रानी, प्रिंस कुमार, मीनाक्षी, रोहित कुमार, नरेश कुमार, मंजू और नरेंद्र निवासी गोपाल नगर, टिब्बा रोड के खिलाफ मामला दर्ज किया है। पुलिस ने केस दर्ज करने के बाद मामले की जांच शुरू कर दी है। आरोपियों की भूमिका और शिकायतकर्ता द्वारा लगाए गए ठगी व धमकाने के आरोपों की जांच की जा रही है।