समाचार · हरियाणा
रेवाड़ी में जेठ ने महिला के बाल पकड़कर घसीटा, VEDIO:पत्नी-बेटे ने भी पीटा; चिल्लात रहे बच्चे-पीड़िता; बोली- गलत इरादे से खटखटाया दरवाजा
रेवाड़ी में एक व्यक्ति द्वारा पत्नी और बच्चों के साथ अपने छोटे भाई की पत्नी को पिटने का मामला सामने आया है। एक महिला को बाल पड़कर घसीटने और पत्नी व बच्चों के साथ मिलकर महिला की पिटाई करने का वीडियो भी सामने आया है। जिसमें पीड़िता और उसके बच्चे बार-बार छोड़ने और बचाने की गुहार लगाते दिख रहे हैं। महिला ने जेठ पर गलत इरादे से घर में घुसने और विरोध करने पर वारदात को अंजाम देने का आरोप लगाया है। महिला के शरीर पर चो के 9 निशान मिले हैं। शिकायत के बाद रोहड़ाई थाना पुलिस ने केस दर्ज कर मामले की जांच शुरू कर दी है। 25 अगस्त की बताई जा रही घटना महिला ने पुलिस को बताया कि उसके पति वेयर हाउस में नौकरी करते है। जबकि वह बच्चों के साथ गांव में रहती है। 25 अगस्त को वह और उसके बच्चे घर पर थे। दोपहर करीब साढे 12 बजे जेठ ने अपनी पत्नी और बच्चों के साथ मेरे दरवाजे के सामने आकर गालियां देनी शुरू कर दी। जब मैं गेट की तरफ गई तो उन्होंने मेरे बाल पकड़े और घसीटकर कमरे में ले गया। जहां अपनी पत्नी और बेटे के साथ मीटकर मेरी लाठी-डंडों और लात घुसों से पिटाई की। सहायता के लिए चिल्लाती रही महिलाएं मैं और मेरे बच्चे सहायता के लिए चिल्लाते रहे, परंतु कोई रहम नहीं दिखाया। बच्चों ने इसकी वीडियो बना ली और डायल 112 पर कॉल किया। शिकायत में बताया कि जब वह सुबह थाने आ रही थी तो जेठ लाठी लेकर दरवाजे पर खड़ा हो गया और उसका रास्ता रोका महिला ने बताया कि उसका जेठ उस पर लगत नजर रखता है। इसी इरादे से वह 25 अगस्त की दोपहर बिना कपड़ों के उसके सामने आया था। रोहड़ाई थाना पुलिस का कहना है कि आरोपियों के खिलाफ केस दर्ज कर एक आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है। मामले की जांच की जा रही है।