Thursday, 27 August 2026
INTइंडियन न्यूज़ ट्रस्टजहाँ सत्य मिले विश्वास से
ताज़ा खबरें

समाचार · पंजाब

गोल्डी बराड़ को पन्नू ने दी धमकी:निज्जर हत्याकांड पर बोला, कनाडा-अमेरिका की अदालतों से बचोगे, खालसाई इंसाफ से नहीं बच पाओगे

INT News27 August 2026 at 11:42 am

आतंकी हरदीप सिंह निज्जर हत्याकांड की जिम्मेदारी भरने वाले गैंगस्टर गोल्डी बराड़ को आंतकी प्रतिबंधित संगठन सिख्स फॉर जस्टिस (SFJ) के प्रमुख गुरपतवंत सिंह पन्नू ने निज्जर की हत्या का बदला लेने की धमकी दी है। इस संबंधी उसने एक वीडियो जारी कर आग उलगी है। उसने वीडियो में लॉरेंस बिश्नोई, गोल्डी बराड़, करण बराड़, अमनदीप सिंह, कमलप्रीत और करणप्रीत सिंह की तस्वीरें दिखाईं और उन पर निज्जर की हत्या में शामिल होने का आरोप लगाया है। यह वीडियाे उस समय आया है जब दो दिन पहले गोल्डी बराड़ और अर्श डल्ला की इस मामले में आडियो वायरल हुई थी। खालसाई इंसाफ और सजा से नहीं बच पाएंगे पन्नू ने कहा कि अगर ये “लॉरेंस बिश्नोई और गोल्डी बराड़ ने खुद अपने पैर पर कुल्हाड़ी मार ली है। मैं उन्हें बताना चाहता हूं कि कनाडा या अमेरिका की अदालतों में केस बंद होने के बावजूद वे खालसाई इंसाफ और सजा से नहीं बच पाएंगे। खालसाई इंसाफ की गोली उनके माथे पर लगेगी।” FBI ने उसे जान का खतरा बताया पन्नू ने यह भी दावा किया कि उसे अपनी जान का खतरा है। उसके मुताबिक, गुरुवार को FBI के अधिकारियों ने उसे चेतावनी दी थी कि खतरा टलने तक वह यात्रा न करे। अगर उसे यात्रा करनी पड़े तो पहले एजेंसी को अपनी यात्रा की जानकारी दे। उसने बताया कि रॉयल कैनेडियन माउंटेड पुलिस (RCMP) ने भी मंगलवार को फोन कर उसे चेतावनी दी थी। हालांकि, दोनों कानून प्रवर्तन एजेंसियों ने सामने आए कथित खतरे की साजिश के बारे में कोई जानकारी नहीं दी। इस संबंध में उनसे प्रतिक्रिया मांगी गई, लेकिन तत्काल कोई जवाब नहीं मिला। अमेरिका-कनाडा का दोहरी नागरिकता रखने वाले पन्नू ने कहा कि उसे अमेरिका के ‘ड्यूटी टू वार्न’ कानून के तहत चेतावनी दी गई है। इस कानून के तहत अमेरिकी खुफिया और कानून प्रवर्तन एजेंसियों को किसी व्यक्ति के खिलाफ हत्या, गंभीर शारीरिक नुकसान या अपहरण के विश्वसनीय और विशेष खतरे का पता चलने पर उसे सूचित करना होता है। अर्श डल्ला ने भी दी थी बदला लेने की धमकी गैंगस्टर गोल्डी बराड़ द्वारा कथित तौर पर सिख अलगाववादी नेता हरदीप सिंह निज्जर की हत्या करवाने का दावा किए जाने के कुछ घंटे बाद कनाडा में रह रहे अर्शदीप सिंह गिल उर्फ अर्श डल्ला ने भी बदला लेने की धमकी दी थी। एक ऑडियो रिकॉर्डिंग में बराड़ ने निज्जर पर डल्ला को पनाह देने, उसे हथियार और आर्थिक मदद उपलब्ध कराने तथा युवाओं में नशे को बढ़ावा देने का आरोप लगाया था। इसके जवाब में डल्ला ने पंजाबी सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म पर 15 मिनट का वीडियो जारी कर बराड़ के आरोपों को खारिज कर दिया। डल्ला ने दावा किया कि हत्या से करीब एक साल पहले तक उसकी निज्जर से मुलाकात नहीं हुई थी। उसने यह आरोप भी नकार दिया कि निज्जर ने उसे पैसे, पनाह या हथियार उपलब्ध कराए थे। डल्ला और बराड़ दोनों ने एक-दूसरे पर खुफिया एजेंसियों के लिए काम करने का आरोप लगाया है।