Thursday, 5 November 2026
INTइंडियन न्यूज़ ट्रस्टजहाँ सत्य मिले विश्वास से
ताज़ा खबरें

समाचार · छत्तीसगढ़

सरकारी मेडिकल कॉलेजों में 11 हेल्थ कोर्स में एडमिशन शुरू:3 डिप्लोमा और 8 डिग्री प्रोग्राम शामिल; रेडियोलॉजी, डायलिसिस, ऑप्टोमेट्री जैसे कोर्स

INT News5 November 2026 at 09:18 pm

छत्तीसगढ़ के सरकारी मेडिकल कॉलेजों में शैक्षणिक सत्र 2026-27 के लिए 11 हेल्थ कोर्स में एडमिशन शुरू हो गए हैं। इनमें 3 डिप्लोमा और 8 स्नातक स्तर के कोर्स शामिल हैं। इन कोर्स के जरिए छात्र मेडिकल क्षेत्र में तकनीकी कामकाज की ट्रेनिंग ले सकेंगे। कोर्स पूरा करने के बाद अस्पतालों, पैथोलॉजी लैब, डायलिसिस सेंटर और डायग्नोस्टिक सेंटर में रोजगार के अवसर मिल सकते हैं। डिप्लोमा स्तर पर एनेस्थीसिया एवं ऑपरेशन थिएटर टेक्नोलॉजी, डायलिसिस टेक्नोलॉजी और मेडिकल लेबोरेटरी टेक्नोलॉजी में प्रवेश दिया जाएगा। वहीं, स्नातक स्तर पर बैचलर ऑफ फिजिशियन एसोसिएट्स, हेल्थ इन्फॉर्मेशन मैनेजमेंट, मेडिकल रेडियोलॉजी एवं इमेजिंग टेक्नोलॉजी समेत 8 कोर्स शामिल हैं। डिप्लोमा के 3 और डिग्री के 8 कोर्स डिप्लोमा कोर्स: स्नातक स्तर के कोर्स: एक्स-रे, एमआरआई से लेकर ऑपरेशन थिएटर तक काम का मौका इन कोर्स में पढ़ाई के साथ मेडिकल क्षेत्र के अलग-अलग तकनीकी कामों की ट्रेनिंग दी जाएगी। मेडिकल रेडियोलॉजी एवं इमेजिंग टेक्नोलॉजी की पढ़ाई करने वाले छात्र एक्स-रे, सीटी स्कैन और एमआरआई जैसी जांच सेवाओं से जुड़े काम कर सकेंगे। मेडिकल लेबोरेटरी से जुड़े कोर्स के बाद पैथोलॉजी लैब, ब्लड बैंक और रिसर्च लैब में काम के अवसर मिलेंगे। इसी तरह एनेस्थीसिया एवं ऑपरेशन थिएटर टेक्नोलॉजी की पढ़ाई करने वाले छात्र ऑपरेशन थिएटर, आईसीयू और इमरजेंसी विभाग में तकनीकी सहयोग से जुड़े काम कर सकेंगे। डायलिसिस टेक्नोलॉजी के छात्रों के लिए डायलिसिस सेंटर और किडनी रोग विभाग में अवसर होंगे। वहीं, ऑप्टोमेट्री की पढ़ाई के बाद नेत्र अस्पतालों और विजन टेस्टिंग सेंटर में काम किया जा सकता है। आवेदन से पहले आधिकारिक नोटिफिकेशन देखें प्रवेश से जुड़ी विस्तृत जानकारी, पात्रता, आवेदन प्रक्रिया और फीस की जानकारी के लिए अभ्यर्थियों को आधिकारिक वेबसाइट पर जारी प्रवेश नोटिफिकेशन देखने की सलाह दी गई है। आवेदन करने या फीस जमा करने से पहले प्रवेश की शर्तों को ध्यान से पढ़ने के लिए कहा गया है।