world
ब्राजील में राष्ट्रपति चुनाव जल्द, लूला ने वजन घटाने वाली दवा मुफ्त देने का किया वादा
INT News19 September 2026 at 11:59 am

ब्रासीलिया, 19 सितंबर। ब्राजील में जल्द राष्ट्रपति चुनाव होने हैं। इससे पहले प्रचार अभियान जोरों पर है। मुद्दे जिन्होंने ब्राजील ही नहीं पूरी दुनिया का ध्यान अपनी ओर खींचा है, वो मुख्य तौर पर गरीब परिवारों को दिए जाने वाले प्रमुख कल्याणकारी कार्यक्रम के भुगतान में बढ़ोतरी, मुफ्त वजन घटाने वाली दवा का ऐलान और फेमिसाइड के खिलाफ सख्त कानून बनाने की बात है।