समाचार · हरियाणा
हरियाणा- लेडी टीचर मनीषा केस की दोबारा जांच होगी:CBI कोर्ट में क्लोजर रिपोर्ट खारिज; पिता बोले-अब न्याय की उम्मीद जगी
हरियाणा के भिवानी की 19 साल की प्ले-स्कूल टीचर मनीषा की मौत के मामले में एक नया और बड़ा मोड़ आया है। पंचकूला की स्पेशल सीबीआई (CBI) कोर्ट ने सीबीआई की उस रिपोर्ट को खारिज कर दिया है, जिसमें मनीषा की मौत को हत्या के बजाय खुदकुशी (आत्महत्या) बताया गया था। मनीषा के परिवार ने सीबीआई की इस रिपोर्ट का विरोध करते हुए अदालत में याचिका दायर की थी। इस याचिका पर सुनवाई करते हुए कोर्ट ने आदेश दिया है कि इस मामले की दोबारा नए सिरे से जाँच की जाए। अब सीबीआई के एक बड़े IPS अफसर की अगुवाई में इस पूरे मामले की फिर से जाँच की जाएगी। बता दें कि मनीषा का शव 13 अगस्त 2025 को सिंघानी गांव के खेतों में पड़ा मिला। 18 अगस्त 2025 को पुलिस ने इसे आत्महत्या का मामला बताया। इसे लेकर खूब हंगामा प्रदर्शन हुआ था, जिस पर 26 अगस्त 2025 को मामले की जांच CBI को सौंप दी गई थी। करीब एक साल बाद CBI ने जांच पूरी कर कोर्ट में अंतिम रिपोर्ट दाखिल की थी। हम इस खबर को लगातार अपडेट कर रहे हैं…