national
ग्रेटर नोएडा में कार चालक ने स्कूल जा रही बच्ची को मारी टक्कर, सीसीटीवी में कैद हुई घटना
INT News19 September 2026 at 12:00 pm

ग्रेटर नोएडा, 19 सितंबर। ग्रेटर नोएडा के सेक्टर चाई-4 स्थित आदर्श विहार सोसायटी में एक सड़क हादसा सामने आया। यहां स्कूल जाने के लिए घर से निकली एक मासूम बच्ची को तेज रफ्तार और लापरवाही से चल रही कार ने टक्कर मार दी। हादसे में बच्ची गंभीर रूप से घायल हो गई।