Wednesday, 12 August 2026
INTइंडियन न्यूज़ ट्रस्टजहाँ सत्य मिले विश्वास से
ताज़ा खबरें

समाचार · मध्य प्रदेश

हरदा में भाजपा ने निकाली तिरंगा यात्रा:भारत माता के जयकारों से गूंजे शहर के मार्ग; देशभक्ति और राष्ट्रीय एकता का संदेश दिया

INT News12 August 2026 at 08:56 pm

हरदा में बुधवार को भाजपा ने तिरंगा यात्रा निकाली। यात्रा में भाजपा कार्यकर्ता, युवा और आम नागरिक तिरंगा लेकर शामिल हुए। इस दौरान भारत माता की जय और वंदे मातरम के नारे लगाए गए। तिरंगा यात्रा नेहरू स्टेडियम से शुरू होकर शहर के मुख्य मार्गों से गुजरी। यात्रा के दौरान लोगों ने तिरंगा लेकर हिस्सा लिया और देशभक्ति के नारे लगाए। जगह-जगह लोगों ने यात्रा का स्वागत किया युवाओं की भी इसमें भागीदारी रही। कई युवा हाथों में तिरंगा लेकर यात्रा के साथ चलते नजर आए। तस्वीरें देखें… नेताओं ने बताया यात्रा का उद्देश्य युवा नेता संदीप पटेल ने कहा कि यात्रा का उद्देश्य तिरंगे के सम्मान और राष्ट्र के प्रति जिम्मेदारी का संदेश लोगों तक पहुंचाना है। उन्होंने कहा कि तिरंगा देश की आन, बान और शान का प्रतीक है। भाजपा जिलाध्यक्ष राजेश सिंह वर्मा ने कहा कि यात्रा का उद्देश्य नई पीढ़ी में देशभक्ति, एकता और राष्ट्रीय गौरव की भावना को मजबूत करना है। उन्होंने कहा कि राष्ट्रीय ध्वज का सम्मान करना और देश के प्रति समर्पण हर नागरिक का कर्तव्य है।