समाचार · पंजाब
सांसद तरुण चुघ आज से तीन दिवसीय अमृतसर दौरे पर:तिरंगा यात्रा और स्वतंत्रता दिवस समारोह सहित कई कार्यक्रमों में होंगे शामिल
भाजपा के राष्ट्रीय महासचिव और मध्य प्रदेश से राज्यसभा सांसद तरुण चुघ का तीन दिवसीय अमृतसर दौरा आज से शुरू हो रहा है। तरुण चुघ 14 से 16 अगस्त तक अमृतसर में रहेंगे और इस दौरान तिरंगा यात्रा, स्वतंत्रता दिवस समारोह, धार्मिक कार्यक्रमों, सामाजिक मुलाकातों और पार्टी से जुड़े कई कार्यक्रमों में हिस्सा लेंगे। 14 अगस्त को तिरंगा यात्रा दौरे की शुरुआत आज 14 अगस्त को सुबह 11 बजे कटरा मोती स्थित उनके आवास पर स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर राष्ट्रीय ध्वज फहराने के कार्यक्रम से होगी। इसके बाद वह फताहपुर में तिरंगा यात्रा में शामिल होंगे और डेरा बाबा मन्ने शाह दरबार में दर्शन करेंगे। इसके बाद रंजीत एवेन्यू में शोक सभा में शामिल होने के बाद हाथी गेट में आयोजित तिरंगा यात्रा में हिस्सा लेंगे। शाम को गुरु नानक देव यूनिवर्सिटी में आयोजित विभाजन विभीषिका स्मृति दिवस कार्यक्रम में भी शिरकत करेंगे। 15 अगस्त की शुरुआत शोक सभा से 15 अगस्त को तरुण चुघ की शुरुआत शोक सभा से होगी। इसके बाद वह भूषणपुरा स्थित रविदास मंदिर में दर्शन और कलश वंदन करेंगे। सुबह 11 बजे खन्ना स्मारक स्थित जिला भाजपा कार्यालय में स्वतंत्रता दिवस के मौके पर ध्वजारोहण समारोह में शामिल होंगे। इसके बाद अमृतसर विकास मंच के प्रतिनिधिमंडल से मुलाकात करेंगे। दोपहर बाद वह शिवाला बाग भाइयां में राजीव शर्मा से मुलाकात करेंगे और रंजीत एवेन्यू में व्यापारियों के साथ बैठक करेंगे। इसके अलावा वह शोक सभा में शामिल होने के बाद धपई रोड स्थित श्री कृष्ण पहलवान पी एंड टी रेसलिंग अकादमी में 59वें वार्षिक कुश्ती दंगल में भी पहुंचेंगे। 16 अगस्त का कार्यक्रम दौरे के अंतिम दिन 16 अगस्त को तरुण चुघ हाथी गेट स्थित श्री दुर्ग्याणा कम्युनिटी हॉल में आयोजित गुरु दक्षिणा कार्यक्रम में शामिल होंगे। तीन दिवसीय दौरे के दौरान उनका फोकस सामाजिक, धार्मिक और राजनीतिक गतिविधियों के साथ अमृतसर के विभिन्न वर्गों से संवाद पर रहेगा।