Friday, 14 August 2026
INTइंडियन न्यूज़ ट्रस्टजहाँ सत्य मिले विश्वास से
ताज़ा खबरें

समाचार · मध्य प्रदेश

कोडीन कफ सिरप की आशंका, 6 मेडिकल स्टोरों की जांच:भिंड में छापे की भनक लगते ही 4 दुकानें बंद मिलीं, चार दवाओं के सैंपल लिए

INT News14 August 2026 at 08:36 am

भिंड के मेहगांव क्षेत्र में कोडीनयुक्त कफ सिरप के नशे के रूप में दुरुपयोग की आशंका को लेकर औषधि विभाग ने मेडिकल स्टोरों पर औचक छापामार कार्रवाई की। औषधि निरीक्षक डॉ. आकांक्षा गरुड़ ने छह मेडिकल स्टोरों का निरीक्षण किया। कार्रवाई की भनक लगते ही चार मेडिकल स्टोर संचालक दुकानें बंद कर चले गए। विभाग ने चार अलग-अलग दवाओं के सैंपल लेकर जांच के लिए भोपाल स्थित औषधि प्रयोगशाला भेजने की कार्रवाई शुरू की है। औषधि निरीक्षक ने मुकेश मेडिकल स्टोर, महाकाल मेडिकल स्टोर, राठौर मेडिकल स्टोर, प्रेम मेडिकल स्टोर, जादौन मेडिकल स्टोर और रवि मेडिकल स्टोर का निरीक्षण किया। कार्रवाई के दौरान दवाओं की गुणवत्ता के साथ मेडिकल स्टोरों पर लाइसेंस, फार्मासिस्ट की उपलब्धता, स्टॉक रजिस्टर, एक्सपायरी दवाओं की व्यवस्था और दवाओं के रखरखाव की जांच की गई। पर्चे के बिना शेड्यूल दवाओं की बिक्री पर रोक

निरीक्षण के दौरान मेडिकल संचालकों को निर्देश दिए गए कि पंजीकृत चिकित्सक के पर्चे के बिना शेड्यूल दवाओं की बिक्री नहीं की जाए। फ्रिज में रखी जाने वाली दवाओं का उचित तापमान पर रखरखाव और पशुओं के लिए उपयोगी दवाओं को अलग रखने के निर्देश भी दिए गए। चार दुकानें बंद मिलीं

निरीक्षण की भनक लगते ही चौधरी मेडिकल स्टोर, अनिल मेडिकल स्टोर, पवन मेडिकल स्टोर और बजरंग मेडिकल स्टोर के संचालक दुकानें बंद कर चले गए। विभाग इनके खिलाफ नियमानुसार कार्रवाई की तैयारी कर रहा है। अधिकारियों ने स्पष्ट किया कि दवा बिक्री में नियमों की अनदेखी करने वालों पर वैधानिक कार्रवाई की जाएगी।