समाचार · झारखंड
झारखंड के इन आठ जिलों में आज भारी बारिश की चेतावनी, येलो अलर्ट जारी

Jharkhand Weather News: बंगाल की खाड़ी में निम्न दबाव के कारण शुक्रवार को रांची सहित चतरा, हजारीबाग, रामगढ़, खूंटी, सरायकेला-खरसावां, पश्चिमी सिंहभूम व पूर्वी सिंहभूम में भारी बारिश की चेतावनी दी गयी है. इसको लेकर येलो अलर्ट जारी किया गया है. वहीं, पलामू, गढ़वा, लातेहार, लोहरदगा, गुमला व सिमडेगा में बारिश व वज्रपात को लेकर ऑरेंज अलर्ट जारी किया गया है.
15 अगस्त को इन जिलों में भारी बारिश की चेतावनी
मौसम विज्ञान केंद्र ने 15 अगस्त को गढ़वा, पलामू, चतरा, गुमला, खूंटी, सिमडेगा, पश्चिमी सिंहभूम व पूर्वी सिंहभूम में भारी बारिश व वज्रपात की चेतावनी देते हुए येलो अलर्ट जारी किया है. जबकि रांची सहित अन्य जिलों में आकाश में बादल छाये रहने व कहीं-कहीं मध्यम दर्जे की बारिश होने की संभावना है.
यह भी पढ़ें: चमोली सुरंग हादसे से झारखंड में बढ़ी चिंता, खूंटी-गुमला के श्रमिक फंसे; हेल्पलाइन जारी
16 अगस्त तक जारी रहेगा बारिश का दौर
16 अगस्त को गढ़वा, पलामू, चतरा, लातेहार, लोहरदगा, गुमला व सिमडेगा में भारी बारिश की चेतावनी दी गयी है. रांची व अन्य जिलों में बादल छाये रहेंगे, कहीं-कहीं हल्की बारिश हो सकती है.
यह भी पढ़ें: JPSC-JSSC अभ्यर्थी 15 अगस्त को निकालेंगे तिरंगा यात्रा, जानें कहां से शुरू होगी और क्या है पूरा कार्यक्रम
खूंटी में सबसे अधिक बारिश
इधर, गुरुवार को राज्य में सबसे अधिक खूंटी में 52 मिमी बारिश हुई. जबकि रांची में 12 मिमी बारिश हुई. रांची में देर रात तक बारिश होती रही. वहीं, वज्रपात से लातेहार जिला के चंदवा थाना क्षेत्र के चीरो गांव में धनरोपनी के लिए खेत गयी कलतिया देवी (25 वर्ष, पति अकलू गंझू) की मौत हो गयी.
झारखंड में सामान्य से अब भी 21 प्रतिशत व रांची में 10 प्रतिशत कम बारिश हुई है. वहीं, पश्चिमी सिंहभूम में सामान्य से 26 प्रतिशत अधिक बारिश हुई है.