Friday, 14 August 2026
INTइंडियन न्यूज़ ट्रस्टजहाँ सत्य मिले विश्वास से
ताज़ा खबरें

समाचार · हरियाणा

पानीपत में शादी का झांसा देकर विवाहिता से रेप:पति से अनबन के बाद हुई अलग, इंस्टाग्राम पर आरोपी से दोस्ती, अश्लील वीडियो बना किया ब्लैकमेल

INT News14 August 2026 at 08:51 am

पानीपत जिले के ओल्ड इंडस्ट्रियल थाने में एक शादीशुदा महिला से धोखा, शारीरिक शोषण, ब्लैकमेलिंग और नकदी व जेवर हड़पने का मामला सामने आया है। पीड़िता की शिकायत पर पुलिस ने समालखा तहसील के ढिंढार गांव निवासी आरोपी कृष्ण के खिलाफ BNS की धारा 64(2)(m) और 69 के तहत मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। पुलिस को दी शिकायत में पीड़िता (36) ने बताया कि उसकी शादी करीब 15 साल पहले हुई थी और पारिवारिक अनबन के कारण वह अपने पति से अलग रह रही थी। वर्ष 2024 में उसकी मुलाकात इंस्टाग्राम के जरिए आरोपी कृष्ण से हुई। आरोपी ने खुद को अविवाहित बताया और महिला से दोस्ती कर ली। शादी का झांसा देकर बनाया शारीरिक संबंध आरोपी ने महिला को शादी का झांसा दिया और अपने साथ रखने का वादा किया। इसके बाद वह महिला को पानीपत के असंध रोड स्थित होटल और कैथल के अलग-अलग कैफे व होटलों में ले गया, जहां उसने महिला के साथ बार-बार शारीरिक संबंध बनाए। आरोपी ने महिला को अपने पति पर कोर्ट केस दर्ज करने के लिए भी उकसाया, जिसके बहकावे में आकर महिला ने ऐसा किया। अश्लील वीडियो बनाई, जेवर व नकदी भी हड़पे पीड़िता का आरोप है कि शारीरिक संबंधों के दौरान आरोपी ने उसकी सहमति के बिना उसकी आपत्तिजनक तस्वीरें और वीडियो (न्यूड फोटो व वीडियो) बना लीं। आरोपी ने धोखे से महिला से दो तोले की सोने की चैन और करीब ढाई लाख रुपए भी ले लिए। ब्लैकमेल और धमकियां जब महिला ने शादी करने के लिए दबाव बनाया, तो आरोपी साफ मुकर गया और उसके तथा उसकी मां के साथ गाली-गलौज करने लगा। आरोपी अब उन अश्लील फोटो व वीडियो को सोशल मीडिया पर वायरल करने और पीड़िता के परिवार को भेजने की धमकी देकर उसे ब्लैकमेल कर रहा है। आरोपी व उसके परिवार वाले पैसे व जेवर लौटाने से भी मना कर रहे हैं। कैथल से जीरो एफआईआर दर्ज होकर पहुंची पानीपत मानसिक प्रताड़ना और सामाजिक बदनामी से तंग आकर महिला ने पुलिस में शिकायत दर्ज कराई। कैथल महिला थाने से जीरो एफआईआर के माध्यम से मामला पानीपत के ओल्ड इंडस्ट्रियल थाने में स्थानांतरित हुआ, जहां मामला दर्ज कर पुलिस ने आगे की जांच शुरू कर दी है।