समाचार · मध्य प्रदेश
सूने मकान से नकदी और चांदी के जेवर चोरी:खवासा में इलाज के लिए अस्पताल गया परिवार; दीवार में सेंध लगाकर घुसे बदमाश
झाबुआ के खवासा पुलिस चौकी क्षेत्र के बड़े तालाब इलाके में सोमवार-मंगलवार की रात एक सूने मकान में चोरी हो गई। बदमाशों ने एक मकान का ताला तोड़ा और दीवार में सेंध लगाकर नकदी समेत चांदी के कीमती जेवरातों पर हाथ साफ कर दिया। पुलिस ने पीड़ित की शिकायत पर मामला दर्ज कर अज्ञात चोरों की तलाश शुरू कर दी है। इलाज के लिए अस्पताल गया था परिवार जानकारी के अनुसार, मकान मालिक राकेश डिंडोर अपनी पत्नी की तबीयत खराब होने के कारण उनके इलाज के लिए अस्पताल गए हुए थे। घर पूरी तरह खाली था और इसी का फायदा उठाकर अज्ञात चोरों ने सूने मकान को अपना निशाना बनाया। आधा किलो चांदी और नकदी पार चोरों ने घर के पिछले हिस्से की दीवार तोड़ी और अंदर दाखिल हो गए। पीड़ित राकेश डिंडोर ने बताया कि जब वे अस्पताल से वापस लौटे तो घर का सारा सामान बिखरा पड़ा था और दीवार टूटी हुई थी। चोर अलमारी में रखे करीब आधा किलो चांदी के जेवर और 5 हजाए रुपए नगद समेटकर रफूचक्कर हो गए। सुरक्षा व्यवस्था को लेकर स्थानीय लोगों में रोष चोरी का पता चलते ही पीड़ित ने तुरंत खवासा पुलिस चौकी पहुंचकर मामले की रिपोर्ट दर्ज कराई। इस घटना के बाद से बड़े तालाब इलाके के स्थानीय निवासियों में गहरा रोष है। लोगों ने क्षेत्र की गश्त और सुरक्षा व्यवस्था पर चिंता जताते हुए पुलिस से जल्द से जल्द आरोपियों को पकड़ने की मांग की है। पुलिस मौके का मुआयना कर सुराग तलाशने में जुटी है। देखें तस्वीरें…