Tuesday, 7 July 2026
INTइंडियन न्यूज़ ट्रस्टजहाँ सत्य मिले विश्वास से
ताज़ा खबरें

समाचार · मध्य प्रदेश

मुरैना में सड़क पर गिरा बिजली तार, चिंगारी उठी:दो घंटे बाद पहुंची टीम, राहगीरों की सतर्कता से हादसा टला

INT News7 July 2026 at 10:44 am

मुरैना शहर के आनंदी वाटिका क्षेत्र में सोमवार देर रात बिजली का एक तार अचानक टूटकर सड़क पर गिर गया। तार गिरते ही उसमें तेज चिंगारियां निकलने लगीं। घटना के समय कई राहगीर और वाहन उसी रास्ते से गुजर रहे थे। स्थानीय लोगों ने तुरंत राहगीरों को वहां से दूर रहने की चेतावनी दी और बिजली कंपनी को सूचना दी। स्थानीय लोगों का कहना है कि सूचना देने के करीब दो घंटे बाद बिजली कंपनी की टीम मौके पर पहुंची। कर्मचारियों ने पहले क्षेत्र की सुरक्षा सुनिश्चित की, फिर टूटे हुए तार की मरम्मत कर बिजली आपूर्ति बहाल की। बिजली कंपनी के डीई रघुवीर प्रसाद ने बताया कि सूचना मिलते ही टीम को मौके पर भेजा गया था। करीब दो घंटे के भीतर क्षतिग्रस्त तार की मरम्मत कर दी गई और क्षेत्र की बिजली आपूर्ति सामान्य कर दी गई।