Tuesday, 7 July 2026
INTइंडियन न्यूज़ ट्रस्टजहाँ सत्य मिले विश्वास से
ताज़ा खबरें

समाचार · हरियाणा

करनाल में घर से सोने चांदी गहने व नकदी चोरी:महिला की शिकायत पर एक नामजद व एक अज्ञात आरोपी के खिलाफ केस दर्ज

INT News7 July 2026 at 10:38 am

करनाल शहर के सेक्टर 32-33 थाना क्षेत्र में एक महिला के घर से सोने-चांदी के गहने, मोबाइल फोन और नकदी चोरी होने का मामला सामने आया है। पीड़िता ने पुलिस को शिकायत देकर एक व्यक्ति को नामजद करते हुए एक अन्य अज्ञात आरोपी पर चोरी का आरोप लगाया है। पुलिस ने शिकायत के आधार पर मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। घर से सामान गायब मिलने पर हुआ खुलासा

रामपुरा के कट्टा बाग के पास सरकारी स्कूल के नजदीक रहने वाली पूजा पत्नी सोनू ने पुलिस को दी शिकायत में बताया कि उसके घर से सोने की करीब 5 ग्राम की कानों की बालियां, चांदी की पाजेब, एक ओप्पो कंपनी का मोबाइल फोन और करीब 20 हजार रुपए चोरी हो गए। घटना का पता तब चला जब उसने घर में सामान चेक किया और कीमती वस्तुएं गायब मिलीं। गिन्दर सिंह पर लगाया आरोप

पूजा ने अपनी शिकायत में गिन्दर सिंह नाम के व्यक्ति पर चोरी का आरोप लगाया है। साथ ही उसने बताया कि उसके साथ एक अन्य अज्ञात युवक भी था, जिसने मिलकर इस वारदात को अंजाम दिया। पीड़िता ने पुलिस से आरोपियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की मांग की है। पुलिस ने दर्ज किया केस

पुलिस के अनुसार कल रात जो महिला ने शिकाय दी है। उसीके आधार पर थाना सेक्टर 32-33 करनाल में गिन्दर सिंह और एक अन्य अज्ञात आरोपी के खिलाफ चोरी का मामला दर्ज किया गया है। मामले की जांच एसआई कर्मबीर सिंह को सौंपी गई है। पुलिस मामले की जांच कर रही है और आरोपी तक पहुंचने का प्रयास कर रही है।

करनाल में घर से सोने चांदी गहने व नकदी चोरी:महिला की शिकायत पर एक नामजद व एक अज्ञात आरोपी के खिलाफ केस दर्ज · Indian News Trust