Sunday, 8 November 2026
INTइंडियन न्यूज़ ट्रस्टजहाँ सत्य मिले विश्वास से
ताज़ा खबरें

national · राजस्थान

राजस्थान में रोमानिया की 70 वर्षीय महिला पर्यटक की मौत, सांस लेने में तकलीफ हो रही थी

INT News7 November 2026 at 11:56 pm

जयपुर, 7 नवंबर। राजस्थान के शेखावाटी क्षेत्र की यात्रा पर आई एक 70 वर्षीय रोमानियाई महिला पर्यटक की शनिवार को छाती में दर्द और सांस लेने में तकलीफ होने के बाद मौत हो गई। मृतका की पहचान कोरीना इयाकोब के रूप में हुई है। वह 32 विदेशी पर्यटकों के एक समूह के साथ 4 नवंबर को भारत आई थीं।